केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने की मुलाकात, आज पीएम मोदी से मिलेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रियों के शपथ ग्रहण पूरा होने के बाद बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी वहां मौजूद थे। अमित शाह के आवास पर शाम में तीनों नेता एक साथ बैठे। इस दौरान बिहार में चल रहे विकास कार्यों आदि पर बातें हुईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
Bihar Chief Minister Nitish Kumar met Union Home Minister Amit Shah in New Delhi earlier today. pic.twitter.com/8lTgbfWwhS
— ANI (@ANI) February 10, 2021विज्ञापन
नई दिल्ली पहुंचने के बाद सीएम नीतीश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 'मुझे बिहार चुनाव के बाद ही आकर मिलना था, उसी को लेकर आए हैं। कोरोना महामारी का दौर चला, उसके पहले ही हम यहां आए थे। अब जब सब हालात सामान्य हो रहे हैं, तो आने-जाने की शुरुआत हो गई है। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सही से संपन्न हो गया है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। बजट सत्र 19 फरवरी से शुरू होगा।