फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM MK Stalin wrote letter to External Affairs Minister S Jaishankar regarding 12 fishermen arrested by Sri Lanka

Tamil Nadu: सीएम स्टालिन ने विदेशमंत्री जयशंकर को लिखा पत्र, कहा- श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए 12 मछुआरों की रिहाई कराई जाए

Mon, 04 Jul 2022 09:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 04 Jul 2022 09:07 PM IST
सार

स्टालिन ने अपने पत्र में कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछली पकड़ने वाली नावों के साथ 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना से तमिलनाडु के मछुआरे डरे हुए हैं और इससे तटीय इलाके में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न  होने की आशंका है।

विज्ञापन
CM MK Stalin wrote letter to External Affairs Minister S Jaishankar regarding 12 fishermen arrested by Sri Lanka
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। स्टालिन ने श्रीलंका द्वारा 12 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के संबंध में केंद्र सरकार से अपील की है। उन्होंने इस मामले को राजनयिक माध्यम से उठाने का आग्रह किया। स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार उन मछुआरों की तत्काल रिहाई और उनकी नावों की वापसी भी सुनिश्चित करे। इस बाबत उन्होंने  विदेश मंत्री एस जयशंकर को  पत्र लिखा है। पत्र में सीएम स्टालिन ने कहा है कि भारतीय मछुआरों की तत्काल रिहाई के लिए उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। पत्र की एक कॉपी मीडिया को भी उपलब्ध कराई गई। 

विज्ञापन


तमिलनाडु के मछुआरे डरे हुए हैं- स्टालिन
स्टालिन ने अपने पत्र में कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछली पकड़ने वाली नावों के साथ 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें सात मछुआरे तमिलनाडु के और पांच पुडुचेरी के हैं। इस घटना के संबंध में आपका तत्काल और व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। इस घटना से तमिलनाडु के मछुआरे डरे हुए हैं और इससे तटीय इलाके में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न  होने की आशंका है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर से इस मामले को उपयुक्त राजनयिक चैनलों के माध्यम से उठाने और 12 मछुआरों को उनकी नावों सहित रिहा कराने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन मछुआरो को तीन जुलाई को श्रीलंकाई जल सेना के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार मछुआरों को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप के मायलादी ले जाया गया है, जहां उन्हें मत्स्य निदेशालय को सौंप दिया जाएगा। 15 जून तक राज्य की तटीय सीमा पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध था। 61 दिनों की वार्षिक प्रतिबंध अवधि के बाद तमिलनाडु के मछुआरों ने मछली पकड़ना फिर शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed