फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mehbooba Mufti says Finding a way to eliminate violence in Kashmir

सीएम महबूबा बोलीं- कश्मीर में हिंसा को खत्म करने का तरीका खोजे केंद्र 

Mon, 09 Apr 2018 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
CM Mehbooba Mufti says Finding a way to eliminate violence in Kashmir
महाबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम से कश्मीरी युवाओं में अलगाववाद की भावना को दूर कर हिंसा को खत्म करने का तरीका खोजने की अपील की। 
विज्ञापन


महबूबा ने मुलाकात के दौरान पीएम को राज्य के ताजा हालात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने बीते तीन दशकों में काफी परेशानी झेली है। लोग अनिश्चितता और मौत के चक्र से बाहर निकलने के लिए राजनीतिक नेतृत्व की ओर देख रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि युवाओं में आई अलगाववाद की भावना का समाधान हो और हिंसा को खत्म करने के लिए बेहतर तरीका ढूंढा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने भारत और पाकिस्तान के सैन्य कमांड के बीच संपर्क बढ़ने के कारण एलओसी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शांति बहाली के लिए दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर बैठकों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। इसके अलावा कश्मीर के दोनों हिस्सों में संपर्क बढ़ाने के लिए उन्होंने कुछ और मार्ग भी खोलने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर और अधिक ऐतिहासिक मार्ग खोलने, आवाजाही बढ़ाने से भी हालात में व्यापक सुधार आएंगे। महबूबा ने तक्षशिला-नालंदा की तर्ज पर पीओके स्थित प्राचीन शिक्षा केंद्र शारदा पीठ को विकसित किए जाने पर जोर दिया। पीओके के शारदा गांव में स्थित हिंदू मंदिर शारदा पीठ, नियंत्रण रेखा के पास नील नदी के किनारे स्थित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed