फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee said All bangladeshis living in West Bengal are Indian citizens

बांग्लादेश से आए और पश्चिम बंगाल में रह रहे सभी लोग भारतीय नागरिक: ममता

Tue, 03 Mar 2020 05:06 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 03 Mar 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
CM Mamata Banerjee said All bangladeshis living in West Bengal are Indian citizens
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि जो लोग बांगलादेश से आए थे और अब प्रदेश में रहकर चुनावों में वोट दे रहे हैं, ऐसे लोग भारतीय हैं, उन्हें देश की नागरिकता पाने के लिए नए सिरे से दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


बनर्जी ने हाल ही में दिल्ली में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। दिल्ली में 42 से ज्यादा लोगों के मारे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम रही, मैं बंगाल का हाल दिल्ली जैसा नहीं होने दूंगी।
विज्ञापन


उत्तर दिनाजपुर जिले में एक रैली में उन्होंने कहा कि जो लोग बांग्लादेश से आए हैं, वे भारत के नागरिक हैं... उन्हें नागरिकता मिल चुकी है। आपको फिर से नागरिकता के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आप चुनावों में वोट डाल रहे हैं, पीएम और सीएम का चुनाव कर रहे हैं... अब वे कह रहे हैं कि आप नागरिक नहीं हैं... ऐसे लोगों पर विश्वास मत करो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि वह एक भी व्यक्ति को बंगाल से बाहर नहीं जाने देंगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी कहा कि राज्य में रहने वाला कोई भी शरणार्थी नागरिकता से वंचित नहीं रहेगा।

दिल्ली हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए टीएमसी प्रमुख ने कहा कि मत भूलो कि यह बंगाल है। दिल्ली में जो हुआ वह यहां कभी नहीं होने दिया जाएगा। हम नहीं चाहते कि बंगाल दूसरे दिल्ली या दूसरे उत्तर प्रदेश बने।

बता दें कि भाजपा ने अक्सर ममता बनर्जी पर मुस्लिम तुष्टिकरण और अल्पसंख्यक समुदाय को ध्यान में रखते हुए वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाती रही है।

कोलकाता: शाह की रैली के दौरान ‘गोली मारो’ नारे पर एक और गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार को कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले ‘गोली मारो...’ नारे लगाने के आरोप में उत्तर 24 परगना जिले से सुजीत बरुआ नामक एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में सोमवार तड़के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से पंकज प्रसाद और सुरेंद्र कुमार तिवारी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। तीसरे अभियुक्त ध्रुव बसु को उम्र व बीमारी को ध्यान में रखते हुए निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचाने गए कुछ अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। दूसरी ओर, प्रदेश भाजपा नेताओं ने इसे तृणमूल कांग्रेस की साजिश करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed