{"_id":"60d9da22a8053b567d60b15f","slug":"cm-mamata-banerjee-governor-jagdeep-dhankhar-is-a-corrupted-man-says-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: सीएम ममता ने धनखड़ को बताया भ्रष्ट, कहा- केंद्र ने कैसे बना दिया इन्हें राज्यपाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: सीएम ममता ने धनखड़ को बताया भ्रष्ट, कहा- केंद्र ने कैसे बना दिया इन्हें राज्यपाल
Mon, 28 Jun 2021 07:48 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:48 PM IST
सार
धनखड़ ने कहा कि मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि उनके कद की नेता इस तरह की सनसनी पैदा करेंगी और गलत सूचना देने में शामिल होंगी. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने बच्चों के दस्ताने नहीं पहन रखे हैं। उन्होंने कहा कि एक राज्य की मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए इस तरह के बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को सोमवार को एक भ्रष्ट व्यक्ति कहा और उनकी हाल की उत्तर बंगाल यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के उत्तरी हिस्से को विभाजित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा वह एक भ्रष्ट आदमी हैं। उनका नाम 1996 के हवाला जैन मामले के आरोप पत्र में था। केंद्र सरकार ने राज्यपाल को इस तरह से बने रहने की अनुमति क्यों दी है? बनर्जी ने कहा कि धनखड़ का उत्तर बंगाल दौरा एक राजनीतिक हथकंडा था क्योंकि वह केवल भाजपा के विधायकों और सांसदों से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उन्होंने अचानक उत्तर बंगाल का दौरा क्यों किया? मुझे उत्तर बंगाल को बांटने के षड्यंत्र का आभास हो रहा है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि वह धनखड़ को हटाने के लिए केंद्र को कई पत्र लिख चुकी हैं।
बनर्जी ने कहा, ‘‘संविधान के अनुसार, मैं उनसे मिलना, उनसे बात करना और सभी शिष्टाचार का पालन करना जारी रखूंगी.. किंतु केंद्र सरकार को मेरे पत्रों के आधार पर कार्य करना चाहिए।’’