{"_id":"57911c684f1c1b1a7fc4ceb5","slug":"cm-inceases-exgratia-to-5-lac-in-etah-hooch-tragedy-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा शराब कांड: मुख्यमंत्री ने मुआवजा बढ़ाकर किया पांच लाख ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एटा शराब कांड: मुख्यमंत्री ने मुआवजा बढ़ाकर किया पांच लाख
ब्यूरो/ अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों के परिवारीजनों को मुआवजा राशि दो लाख रुपये से बढ़ाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पांच-पांच लाख रुपये कर दी है। गुरुवार को मृतक आश्रितों को पारिवारिक लाभ योजना के चेक वितरित करने पहुंचे डीएम अजय यादव ने सीएम द्वारा बढ़ाए गए मुआवजे की घोषणा की।
विज्ञापन
डीएम अजय यादव ने बताया कि अलीगंज क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से चार दिन में 33 लोगों की मौत होने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और बीमारों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
डीएम की माने तो अब मुख्यमंत्री ने मृतक आश्रितों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा कर दी है। डीएम ने बताया कि शुक्रवार को सभी मृतक आश्रितों का मुआवजे के चेक वितरित कर दिए जाएंगे। गुरुवार को डीएम अजय कुमार यादव, एसएसपी अजय शंकर राय, विधायक रामेश्वर सिंह यादव और पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जुनैद मियां ने 28 मृतक आश्रितों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30-30 हजार रुपये के चेक तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वितरित किए।
विज्ञापन
बाकी के मृतक आश्रितों को मुआवजे के चेक उनके खाते खुलने के बाद दिए जाएंगे। इससे पूर्व नगर पालिका प्रशासन ने मृतक आश्रितों को 35-35 रुपये मुआवजे के चेक वितरित किए थे। डीएम की माने तो अब मुआवजे की राशि बढ़ कर 5.65 लाख रुपये हो गई है। एएसपी विसर्जन सिंह यादव, एसडीएम संजीव कुमार, समाज कल्याण अधिकारी विनोद sशंकर तिवारी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।