फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM eknath Shinde said Ongoing drive to trace Kunbi records of Marathas to be implemented across Maharashtra

Kunbi Record: 'कुनबी से जुड़े दस्तावेजों का पता लगाने को चलेगा पूरे राज्य में अभियान', एकनाथ शिंदे का एलान

Sat, 04 Nov 2023 01:55 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 04 Nov 2023 01:55 PM IST
सार

मुंबई में हुई बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य भर के संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर शामिल हुए। इस दौरान सीएम शिंदे ने निर्देश दिया की कुनबी से जुड़े दस्तावेजों का व्यापक रूप से पता लगाएं।

विज्ञापन
CM eknath Shinde said Ongoing drive to trace Kunbi records of Marathas to be implemented across Maharashtra
Eknath Shinde - फोटो : Social Media

विस्तार

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एलान किया है कि मराठाओं की कुनबी पृष्ठभूमि के दस्तावेजों का पता लगाने का अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा। बता दें, कुनबी कृषि से जुड़ा समुदाय है और महाराष्ट्र में उसे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में रखा गया है और उन्हें शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिलता है।

विज्ञापन


कल हुई थी बैठक
मुंबई में शुक्रवार को बैठक हुई। इस दौरान शिंदे ने सभी संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया कि इस अभियान को मिशन के रूप में लागू किया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में राज्य भर के संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


जरांगे की धमकी- अगर दो महीने के अंदर
बता दें, मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने के एक दिन बाद यह निर्देश दिया है। हालांकि, जरांगे ने चेतावनी दी है कि अगर दो महीने के अंदर कोई फैसला नहीं लिया गया तो वह बड़े स्तर पर मुंबई में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान की निगरानी के लिए ...
बैठक के बाद सीएम शिंदे ने कहा कि कुनबी से जुड़े दस्तावेजों खोजने के लिए पहले मराठवाड़ा क्षेत्र में अभियान चलाया गया था। अब इसी अभियान को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) संदीप शिंदे समिति पूरे राज्य के लिए काम करेगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस काम की निगरानी के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव रैंक के एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है। 

एक महीने के अंदर दें जानकारी
दस्तावेजों का पता लगाने के काम का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने छत्रपति संभाजीनगर मंडल के संभागीय आयुक्त को पूरे राज्य में संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों की कार्यशाला आयोजित करने और शिंदे समिति के कामकाज के बारे में जानकारी देने के निर्देश जारी किए। उन्होंने जिलाधिकारियों को एक महीने के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 

आवास पर एक और बैठक हुई
इसके अलावा,  शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने आधिकारिक आवास में एक और बैठक की। इसमें राज्य के मुख्य सचिव मनोज सौनिक, सामान्य प्रशासनिक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन गद्रे, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन करीर, राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजगोपाल देवरा और सामाजिक न्याय विभाग के सचिव सुमंत भांगे शामिल हुए।


कुनबी दस्तावेजों को डिजिटल करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुनबी से संबंधित दस्तावेजों को प्रमाणित और डिजिटल किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दस्तावेजों को उर्दू और मोदी (जिसका पहले मराठी भाषा लिखने में इस्तेमाल होता था) में अनुवाद कर वेबसाइट पर अपलोड करने की बात कही। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed