फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Devendra Fadnavis breaks traffic rule, need to pay 13 thousand rupees fine

यातायात नियम तोड़ने के बाद जुर्माना न भरने वालों की सूची में सीएम फडणवीस का नाम

Sat, 18 Aug 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 18 Aug 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
CM Devendra Fadnavis breaks traffic rule,  need to pay 13 thousand rupees fine

महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले दिनों एक सूची जारी की है जिसमें उन लोगों के नाम हैं जिन्होंने यातायात के नियमों को तोड़ने के बाद जुर्माना भरने की बजाय विभाग को चपत लगाई है। इस लिस्ट में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी शामिल है। इसके अलावा इसमें परिवहन मंत्री का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन


राज्य में ऐसे लोगों के खिलाफ यातायात पुलिस विभाग ने हाल ही में ई-चालान प्रणाली शुरू की है। लेकिन कुछ रसूदखोर लोगों के कारण जुर्माने की 119 करोड़ रुपये की राशि अभी तक वसूली नहीं गई है। जुर्माना न भरने वालों में कई बड़े लोगों का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


इस लिस्ट में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते, मनसे अध्यश्र राज ठाकरे, युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे जैसे लोगों के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल मुख्यमंत्री फडणवीस दो गाड़ियों का उपयोग करते हैं। उनकी दोनों गाड़ियों ने जनवरी 2018 से अगस्त 2018 तक 13 यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। उन पर कुल मिलाकर 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा राज्य के परिवहन मंत्री रावते पर भी एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed