फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Chandrababu Naidu said In 2019 the regional parties will be king makers 

सीएम चंद्रबाबू का बड़ा बयान- 2019 में क्षेत्रीय दल मिलकर भाजपा को हराएंगे, मोदी सत्ता से बाहर जाएंगे

Sun, 27 May 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश Updated Sun, 27 May 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
CM Chandrababu Naidu said In 2019 the regional parties will be king makers 

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सभी क्षेत्रीय दलों को एक साथ मिलकर चुनाव लड़ना होगा।

विज्ञापन


विजयवाड़ा में टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) के एक कार्यक्रम में चंद्रबाबू ने कहा कि 'आने वाले 2019 लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल किंगमेकर साबित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वायदों को पूरा करने में पूरी तरफ से फेल हुए हैं। मुझे यकीन है कि भाजपा वापस सत्ता में नहीं आ पाएगी।'
विज्ञापन

 



बता दें कि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीते दिनों कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) नेता कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में 14 दलों के नेताओं ने एक मंच पर विपक्ष की ताकत दिखाई। इसे 2019 से पहले विपक्ष की एकता की रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि विपक्ष मिलकर भाजपा को कड़ी चुनौती पेश कर सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed