{"_id":"5b0aa1314f1c1bb06e8b4d2a","slug":"cm-chandrababu-naidu-said-in-2019-the-regional-parties-will-be-king-makers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम चंद्रबाबू का बड़ा बयान- 2019 में क्षेत्रीय दल मिलकर भाजपा को हराएंगे, मोदी सत्ता से बाहर जाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीएम चंद्रबाबू का बड़ा बयान- 2019 में क्षेत्रीय दल मिलकर भाजपा को हराएंगे, मोदी सत्ता से बाहर जाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
Updated Sun, 27 May 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सभी क्षेत्रीय दलों को एक साथ मिलकर चुनाव लड़ना होगा।
विज्ञापन
विजयवाड़ा में टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) के एक कार्यक्रम में चंद्रबाबू ने कहा कि 'आने वाले 2019 लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल किंगमेकर साबित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वायदों को पूरा करने में पूरी तरफ से फेल हुए हैं। मुझे यकीन है कि भाजपा वापस सत्ता में नहीं आ पाएगी।'
विज्ञापन
In 2019, the regional parties will be king-makers. All regional parties are coming together to defeat BJP. In upcoming Lok Sabha elections, BJP will taste defeat: N Chandrababu Naidu, CM of Andhra Pradesh. pic.twitter.com/sCAVflEaAO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 27, 2018
बता दें कि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीते दिनों कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) नेता कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में 14 दलों के नेताओं ने एक मंच पर विपक्ष की ताकत दिखाई। इसे 2019 से पहले विपक्ष की एकता की रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि विपक्ष मिलकर भाजपा को कड़ी चुनौती पेश कर सकता है।