Karnataka: फरवरी तक सात लाख घरों का निर्माण पूरा करें, सीएम बोम्मई ने दिए अहम निर्देश
सोमवार को कर्नाटक के आवास विभाग की समीक्षा करते हुए सीएम बोम्मई ने कहा कि अधूरे पड़े आवासों का निर्माण पूरा करने के लिए कदम उठाए जाएं। इस काम के लिए सरकार अतिरिक्त इंतजाम करने को भी तैयार है। अधिकारियों को हर जिले में जाकर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने राज्य के आवास विभाग को निर्देश दिया कि वह फरवरी 2023 तक सात लाख घरों का निर्माण पूरा करे। इसके साथ ही उन्होंने बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (BDA) की संपत्तियों का सिर्फ व्यावसायिक ही नहीं बल्कि लोक सेवाओं के लिए भी इस्तेमाल करने का निर्देश दिया।
सोमवार को कर्नाटक के आवास विभाग की समीक्षा करते हुए सीएम बोम्मई ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधूरे पड़े आवासों का निर्माण पूरा करने के लिए कदम उठाए जाएं। इस काम के लिए सरकार अतिरिक्त इंतजाम करने को भी तैयार है। अधिकारियों को हर जिले में जाकर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करना चाहिए। विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवासों का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। हम पिछले साल के दो लाख अतिरिक्त आवास और तीन लाख चालू साल के आवास का निर्माण अगले तीन माह में पूरा करना चाहते हैं। केंद्र व राज्य सरकार ने इन भवनों के निर्माण के लिए 1089 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। धन की कोई कमी नहीं है।
सरकारी दफ्तर व लोक सेवा के लिए लें बीडीए की प्रॉपर्टी
बैठक में उन्होंने कहा कि सरकारी इमारतों का सिर्फ व्यावसायिक नहीं होना चाहिए। बेंगलुरु प्राधिकरण की संपत्तियों का उपयोग सरकारी दफ्तरों व लोक सेवाओं के लिए भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका और बेंगलुरु विकास प्राधिकरण की संपत्ति का उपयोग किया जाना चाहिए।
बोम्मनहल्ली विधानसभा क्षेत्र में कर्नाटक रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड की ओर से बनाए जा रहे नए वाणिज्यिक परिसर का भूमि पूजा करने के बाद सीएम ने यह बात कही। बोम्मई ने कहा कि बेंगलुरु चारों तरफ बढ़ रहा है। इस कारण कर्मचारियों, इंजीनियरों और संयुक्त कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। वे जगह की कमी के कारण अपने प्रधान कार्यालय से काम करने में असमर्थ हैं। राज्य सरकार कार्यालयों के निर्माण पर हर साल पैसा खर्च करती है, फिर भी यह पर्याप्त नहीं है।
बेंगलुरु की आबादी 1.30 करोड़, वाहन 1.56 करोड़
सीएम बोम्मई ने कहा कि बेंगलुरु तेजी से बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में लोग रोजाना शहर आते हैं। विदेशी भी दिल्ली की तरह बेंगलुरु आते हैं। 5000 से अधिक नए वाहन प्रतिदिन पंजीकृत होते हैं। 1.30 करोड़ की आबादी के लिए, 1.56 करोड़ वाहन हैं। सभी अंतरराष्ट्रीय शहरों में ट्रैफिक का घनत्व सामान्य है। सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए कई उपाय किए हैं।11 सड़कों के निर्माण के लिए 280 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। ये मार्ग अन्य महत्वपूर्ण शहरों से बेंगलुरु से जुड़ेंगे। बेंगलुरु के विकास के लिए 800 करोड़ रुपये दिए गए हैं।