फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Bommai asks to Eknath Shinde not to send Ministers to Belagavi amid karnataka Maharashtra border dispute

Karnataka: महाराष्ट्र के मंत्रियों ने कर्नाटक में प्रवेश में कोशिश की, तो होगी कार्रवाई...बोले सीएम बोम्मई

Mon, 05 Dec 2022 03:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Dec 2022 03:21 PM IST
सार

बोम्मई ने कहा कि वह महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से बात करेंगे और अपने मंत्रियों को बेलगावी नहीं भेजने के लिए कहेंगे। उनके मंत्रियों के दौरे से यहां कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।

विज्ञापन
CM Bommai asks to Eknath Shinde not to send Ministers to Belagavi amid karnataka Maharashtra border dispute
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा विवाद के मुद्दे के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनके मंत्रियों ने कर्नाटक के बेलगावी में प्रवेश की कोशिश की तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

 

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बोम्मई ने कहा कि वह इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से बात करेंगे और अपने मंत्रियों को बेलगावी नहीं भेजने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा, इन मंत्रियों के दौरे से यहां कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती इलाके में उन्होंने अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


बता दें, दोनों राज्यों में सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई का कल यानी छह दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी दौरान प्रस्तावित है। इस दौरान वे महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और सीमा विवाद पर उनके साथ बातचीत करेंगे। पहले दोनों मंत्रियों को तीन दिसंबर को बेलागवी दौरा प्रस्तावित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed