फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Bhupendra Patel inspected crop damage caused by unseasonal rains, said compensation will be provided soon

Gujarat: बेमौसम बारिश से हुए फसल नुकसान का मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लिया जायजा; बोले- शीघ्र मुआवजा मिलेगा

Mon, 03 Nov 2025 09:06 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 03 Nov 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
CM Bhupendra Patel inspected crop damage caused by unseasonal rains, said compensation will be provided soon
बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों का जायजा लेते सीएम भूपेंद्र पटेल। - फोटो : अमर उजाला

गुजरात में अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से जारी बेमौसम बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त है। आलम यह है कि फसलें चौपट हो गई हैं। किसानों की हालत खराब है। वहीं, आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बारिश से प्रभावित किसानों से मुलाकात की और उनकी फसलों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री गिर सोमनाथ जिले के कडवासण और जूनागढ़ जिले के पाणीद्रा पहुंचे। इस दौरन उनके साथ मंत्री अर्जुनभाई मोढवाडिया, डॉ. प्रद्युमन वाजा और राज्य मंत्री कौशिकभाई वेकरिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पूरी संवेदना के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही राहत पैकेज जारी कर नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 249 तहसीलों के 16,000 से अधिक गांवों में फसलें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


बता दें कि राज्य सरकार के दिशानिर्देश पर कृषि विभाग और संबंधित विभागों ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। अब तक लगभग 70 प्रतिशत प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जबकि शेष क्षेत्रों में भी 24x7 कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, कृषि मंत्री जीतुभाई वाघाणी, आदिवासी विकास मंत्री नरेश पटेल, वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्जुनभाई मोढवाडिया और सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. प्रद्युमन वाजा ने भी प्रभावित जिलों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed