फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm akhilesh yadav announces relief package for bundelkhand

अखिलेश का ऐलान, बुंदेलखंड में बारिश होने तक बंटेंगे राहत पैकेट

Wed, 20 Apr 2016 05:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर Updated Wed, 20 Apr 2016 05:00 AM IST
सार

  • हैंडपंप रीबोर कराने के लिए साठ करोड़ रुपये जारी
  • बिजली लाइन अंडरग्राउंड करने को मिलेगा पर्याप्त पैसा
  • सरकार की उपलब्धियों पर रहा मुख्यमंत्री का पूरा फोकस

विज्ञापन
cm akhilesh yadav announces relief package for bundelkhand
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सूखे को देखते हुए गरीबों को समाजवादी सूखा राहत सामग्री के पैकेट तब तक बांटे जाते रहेंगे, जब तक पानी नहीं बरस जाता है। साथ ही सीएम ने हैंडपंप रीबोर कराने के लिए साठ करोड़ रुपये जारी कर दिए जाने की जानकारी देते हुए घोषणा की है कि ऐतिहासिक स्थल देवगढ़ के सुंदरीकरण के लिए पर्याप्त धन दिया जाएगा। प्रस्ताव मिलते ही ललितपुर का सीमा विस्तार कर दिया जाएगा। सड़कों की हालत जल्द ठीक की जाएगी। बिजली लाइन अंडरग्राउंड करने के लिए पर्याप्त पैसा दिया जाएगा। 20-24 घंटे बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को गिन्नोट बाग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का पूरा फोकस सरकार की उपलब्धियां बताने में रहा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में सूखे के हालात हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार गरीबों के साथ है। देश के कई अन्य प्रांतों में भी सूखा पड़ा है, लेकिन समाजवादी सूखा राहत जैसी कोई योजना किसी प्रदेश में नहीं चल रही है। केंद्र सरकार से मदद मिलनी चाहिए थी, लेकिन नहीं मिल रही है। प्रदेश सरकार बुंदेलखंड में गरीबों की भरपूर मदद बिना किसी भेदभाव के कर रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि दूसरे प्रांतों में बीजेपी की सरकारें हैं, उनके नेता आरोप तो लगा रहे हैं, लेकिन इस तरह की कोई मदद नहीं कर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा के सबसे अधिक सांसद हैं, लेकिन इसके बाद भी वह किसी की कोई मदद नहीं कर रहे। बहुजन समाज पार्टी की सरकार के दौरान पांच साल तक केवल उनका ही विकास होता रहा। उनके विकास का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई मंत्री और अफसर जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यह बीजेपी का लैपटॉप नहीं है, जो अच्छे दिन दिखाकर बंद हो जाए'

cm akhilesh yadav announces relief package for bundelkhand
समाजवादी सूखा राहत पैकेट लेकर जाते ग्रामीण - फोटो : amar ujala bureau
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि यह बीजेपी का लैपटॉप नहीं है, जो अच्छे दिन दिखाकर बंद कर दिया जाए। स्मार्ट सिटी और डिजीटल इंडिया का सपना बिना लैपटाप के पूरा नहीं होगा। ललितपुर जिले में बिजली का प्लांट लगाया, सोलर एनर्जी प्लांट लगाए, बांध बनाए तथा और भी बांध बन रहे हैं। लोहिया बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। बसपा सरकार ने उरई में मेडिकल कालेज बंद कर दिया था, जिसे हमारी सरकार ने शुरू कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ललितपुर की सड़कों की हालत बहुत जल्द ठीक हो जाएगी। सड़कें और बिजली से विकास के रास्ते खुलेंगे। ललितपुर की सीमा विस्तार का मुद्दा है, इसका प्रपोजल मिलने पर सीमा विस्तार किया जाएगा। शहर में बिजली को अंडरग्राउंड को पर्याप्त पैसा दिया जाएगा। 20 से 24 घंटे बिजली देने की भी कोशिशें चल रही हैं। साठ करोड़ रुपये हैंडपंप के रीबोर कराने को जारी कर दिए हैं।

विधायक और एमएलसी भी सौ-सौ नए हैंडपंप लगवा सकते हैं। पीने के पानी और जानवरों के पानी के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवगढ़ के सुंदरीकरण को पर्याप्त धन दिया जाएगा तथा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के लिए भी प्रयास किया जाएगा। बुंदेलखंड के लोगों को सूखा में किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए समाजवादी सूखा राहत पैकेट तब तक बांटे जाएंगे, जब तक की पानी नहीं बरस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed