फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Clutching collar and took him to police station

फब्तियां कसने पर युवक का गिरेबान पकड़कर घसीटते हुए ले गई थाने

Sun, 28 Aug 2016 04:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवाबगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, नवाबगंज Updated Sun, 28 Aug 2016 04:32 AM IST
विज्ञापन
Clutching collar and took him to police station
- फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों मीरगंज के धनेली गांव में शोहदों के डर से 47 छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया था मगर नवाबगंज की एक बेटी ने कई दिनों से पीछा कर रहे शोहदे को ऐसा सबक सिखाया जिसकी सभी ने दाद दी। छात्रा ने बहादुरी दिखाकर बीच सड़क पर फब्तियां कस रहे शोहदे को पहले पकड़ा फिर गिरेबान पकड़कर थाने ले गई। उसकी हिम्मत देख पुलिस वाले भी दंग रह गए। शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


घटना शनिवार अपराह्न चार बजे की है। आदर्श नगर में रहने 10 वीं की छात्रा रुचि गंगवार कोचिंग जा रही थी। वह जेपी इंटर कॉलेज के सामने पहुंची थी, वहां अन्नदापुर के छेदालाल बेटा कृष्ण पाल समोसे के ठेले के पास खड़ा था। उसने रुचि पर फब्तियां कस दीं। छात्रा ने वहां रुककर पहले तो विरोध किया मगर वह नहीं माना तो उसका गिरेबान पकड़ लिया और  घसीटते हुए 50 मीटर दूर कोतवाली ले जाने लगी।
विज्ञापन


भीड़ भाड़ वाले इस इलाके में छात्रा की हिम्मत को लोग देखते रह गए। हालांकि कोई आगे नहीं आया। कोतवाली पहुंचते ही उसने पुलिस को शोहदे की करतूत के बारे में बताया। कोतवाली में मौजूद पुलिस वाले छात्रा की हिम्मत पर शाबासी दिया। सूचना मिलने पर रुचि के घर वाले भी आ गए। उन्होंने शोहदे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

​कोचिंग सेंटरों के बाहर जमा रहते हैं आवारा लड़के

Clutching collar and took him to police station

​रुचि ने पुलिस को बताया कि कृष्ण पाल 10-12 दिन से कोचिंग से आते-जाते फब्तियां कस रहा था। पहले तो उसने इसे हलके में लिया और चुप रही लेकिन जब शोहदे की हिम्मत बढ़ गई तो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने परिवार के लोगों को इस बारे में बता दिया था। घर वालों ने शोहदे को सबक सिखाने के लिए प्रेरित किया।

शुक्रवार को वह कोचिंग जा रही थी, कृष्ण पाल ने फिर पीछा करना शुरू कर दिया इसलिए उसने उसे सबक सिखाया। रुचि के अनुसार लड़कियों को ऐसे लड़कों को सबक सिखाना जरूरी है।  उधर, कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

नगर में कई कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। यहां सुबह और शाम सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। जब भी छात्राएं आती हैं नगर के आवारा लड़कों का झुंड वहां जमा हो जाता है। वे फब्तियां कसते हैं। बदनामी के डर से छात्राएं शिकायत नहीं करतीं। नगर के लगभग सभी चौराहों पर छात्राओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि कई अभिभावकों ने शिकायत की मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed