फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Closely monitoring situation news India on attacks on Hindus, other minorities in Bangladesh

India: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने पर भारत चिंतित, मंत्री बोले- हम बारीकी से रख रहे नजर

Thu, 19 Dec 2024 05:31 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 19 Dec 2024 05:31 PM IST
सार

भारत के विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने संसद में कहा कि बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों, खासकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। 

विज्ञापन
Closely monitoring situation news India on attacks on Hindus, other minorities in Bangladesh
राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह - फोटो : X/@KVSinghMPGonda

विस्तार

भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की। उसने कहा कि अल्पसंख्यकों के जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा करने की प्राथमिक जिम्मेदारी ढाका में अंतरिम सरकार की है।

विज्ञापन


बांग्लादेश सरकार की सुरक्षा की जिम्मेदारी
भारत के विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने संसद में कहा कि बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों, खासकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। यह बयान बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के साथ भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री की हालिया यात्रा के बाद आया है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश सरकार को इस मसले पर भारत की चिंता जताई थी।
विज्ञापन


70 लोग अबतक गिरफ्तार
सिंह ने कहा कि भारत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों से संबंधित स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। इस मामले में 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 88 केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश को हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में भारत की चिंताओं से अवगत करा दिया गया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा पूजा के दौरान तैनात की थी सेना
उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने बांग्लादेश सरकार से बार-बार हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान हमलों के बाद सुरक्षा बढ़ाने के लिए सेना और बॉर्डर गार्ड्स को तैनात किया था।

मंत्री ने बांग्लादेश की स्थिति पर अलग-अलग सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'ढाका में भारतीय उच्चायोग भी अल्पसंख्यकों के कल्याण के संबंध में बांग्लादेश के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है। सभी नागरिकों के जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार की है।'


पूजा मंडपों पर हमले की खबरें सामने आईं
उन्होंने समूचे बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों तथा उनके घरों, कारोबारों और मंदिरों पर हमलों की घटनाओं का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश में हाल ही में दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान मंदिरों और पूजा मंडपों पर हमले की खबरें भी सामने आई हैं। सरकार ने ढाका के तांतीबाजार में एक पूजा मंडप पर हमले और दुर्गा पूजा के दौरान सतखिरा में जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी के संबंध में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की थी। इन हमलों के बाद बांग्लादेश सरकार ने दुर्गा पूजा का शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने के लिए सेना और सीमा रक्षकों की तैनाती सहित विशेष सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश जारी किए।'

उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश से हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed