फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Climate Coverage Declines Amid Rising Disasters: Global Media Reports Fall 14 Percentage in 2025

चिंताजनक: मौसमी आपदाओं के बीच जलवायु संकट को कम समझना खतरनाक, वैश्विक कवरेज 2025 में 14% घटी; जागरूकता जरूरी

Fri, 27 Mar 2026 07:18 AM IST
Shivam Garg अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Fri, 27 Mar 2026 07:18 AM IST
सार

जब दुनिया रिकॉर्ड गर्मी, बढ़ते ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और लगातार मौसमी आपदाओं से जूझ रही है, उसी समय जलवायु संकट पर मीडिया का फोकस लगातार घट रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो के ताजा अध्ययन के अनुसार, 2025 में जलवायु परिवर्तन से जुड़ी खबरों की वैश्विक कवरेज में 14 फीसदी की कमी आई है।

विज्ञापन
Climate Coverage Declines Amid Rising Disasters: Global Media Reports Fall 14 Percentage in 2025
जलवायु परिवर्तन का असर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जब दुनिया रिकॉर्ड गर्मी, बढ़ते उत्सर्जन और चरम मौसमी आपदाओं से जूझ रही है, उसी समय जलवायु संकट पर वैश्विक मीडिया का फोकस कमजोर पड़ता जा रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो की मीडिया एंड क्लाइमेट चेंज ऑब्जर्वेटरी (एमईसीसीओ) के ताजा विश्लेषण के अनुसार 2025 में जलवायु परिवर्तन से जुड़ी खबरों में 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यह लगातार चौथा साल है जब कवरेज कम हुई है, जो बढ़ते खतरे के बीच गंभीर संकेत है।

विज्ञापन


एमईसीसीओ के विश्लेषण से पता चलता है कि 2025 में जलवायु परिवर्तन से जुड़ी वैश्विक कवरेज में 14 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि 2021 के उच्चतम स्तर की तुलना में यह गिरावट 38 फीसदी तक पहुंच चुकी है। वर्ष 2025 में जलवायु खबरों का स्तर पिछले 22 वर्षों में महज 10वें स्थान पर रहा, जो इस मुद्दे की घटती प्राथमिकता को दर्शाता है। यह गिरावट किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अफ्रीका, मध्य पूर्व, यूरोप और उत्तरी अमेरिका जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों में जलवायु खबरों की जगह सिकुड़ती देखी गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के प्रमुख लेखक और विशेषज्ञ मैक्स बॉयकॉफ के अनुसार, जलवायु कवरेज में गिरावट के पीछे कई संरचनात्मक और राजनीतिक कारण हैं। उन्होंने बताया कि न्यूजरूम में लगातार हो रही कटौती, संसाधनों की कमी और मीडिया संस्थानों का एकीकरण इस गिरावट को बढ़ा रहा है। इसके साथ ही आर्थिक दबाव भी मीडिया संगठनों की प्राथमिकताओं को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जटिल और संवेदनशील मुद्दा
विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन अब केवल वैज्ञानिक विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह राजनीति, समाज और अर्थव्यवस्था से जुड़ा एक जटिल और संवेदनशील मुद्दा बन चुका है। बावजूद खबरों की सीमित जगह में दूसरे मुद्दे हावी हो जाते हैं, जिससे जलवायु जैसे दीर्घकालिक संकट पीछे छूट जाते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार आम लोग जलवायु संकट को मुख्य रूप से मीडिया के जरिए ही समझते हैं, क्योंकि वे वैज्ञानिक शोध पत्रों तक सीधे नहीं पहुंचते। ऐसे में जब मीडिया इस मुद्दे को पर्याप्त और प्रभावी ढंग से नहीं उठाता, तो लोगों की समझ सीमित रह जाती है और संकट की गंभीरता का सही आकलन नहीं हो पाता। इसका सीधा असर नीतिगत निर्णयों और जनभागीदारी पर भी पड़ता है।


खतरनाक विरोधाभास
वर्तमान स्थिति एक खतरनाक विरोधाभास को दर्शाती है, जहां एक तरफ जलवायु संकट तेजी से गहराता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसकी मौजूदगी खबरों में लगातार घटती जा रही है। यह खामोशी अपने आप में एक गंभीर चेतावनी है, क्योंकि जब किसी संकट की आवाज कमजोर पड़ जाती है, तो उस पर कार्रवाई की संभावना भी कम हो जाती है। ऐसे में जलवायु संकट अब केवल पर्यावरणीय चुनौती नहीं, बल्कि सूचना और जागरूकता का भी संकट बन गया है, जिसे नजरअंदाज करना भविष्य के लिए भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed