फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Climate change: Cabinet approves India's updated nationally determined contributions

Climate Change: कैबिनेट ने एनडीसी को दी मंजूरी, इसमें शामिल किया गया पीएम मोदी का 'पंचामृत' का मंत्र

Wed, 03 Aug 2022 05:36 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 03 Aug 2022 05:36 PM IST
सार

पिछले नवंबर में संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) के पार्टियों के सम्मेलन (COP26) के 26 वें सत्र में पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि भारत की गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता 2030 तक 500 गीगावॉट तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Climate change: Cabinet approves India's updated nationally determined contributions
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ग्लासगो सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 'पंचामृत' रणनीति को उन्नत जलवायु लक्ष्यों में शामिल करते हुए नवीनतम राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) को मंजूरी दे दी। नवीनतम एनडीसी के अनुसार, भारत अब 2005 के स्तर से 2030 तक अपने सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता को 45 प्रतिशत तक कम करने और 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित ऊर्जा संसाधनों से लगभग 50 प्रतिशत संचयी विद्युत शक्ति स्थापित क्षमता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन


एनडीसी का अर्थ है राष्ट्रीय योजनाएं और किसी देश द्वारा पूर्व-औद्योगिक स्तरों से ऊपर 2 डिग्री सेल्सियस तक वैश्विक तापमान वृद्धि को बनाए रखने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए की गई प्रतिज्ञा। जबकि जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों से बचने के लिए 1.5 डिग्री सेल्सियस का लक्ष्य है। पिछले नवंबर में संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) के पार्टियों के सम्मेलन (COP26) के 26 वें सत्र में पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि भारत की गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता 2030 तक 500 गीगावॉट तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि भारत 2030 तक अक्षय ऊर्जा स्रोतों से अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 50 प्रतिशत पूरा करेगा और उस वर्ष तक अपने कुल अनुमानित कार्बन उत्सर्जन में 1 बिलियन टन की कमी करेगा। पीएम मोदी ने कहा था कि भारत अपनी अर्थव्यवस्था की कार्बन तीव्रता को 2005 के स्तर से 45 प्रतिशत तक कम करेगा और 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करेगा। पांच सूत्री एजेंडा को 'पंचामृत' कहा जाता है। नेट जीरो का अर्थ है वातावरण में डाली जाने वाली ग्रीनहाउस गैसों और बाहर निकलने वाली गैसों के बीच संतुलन हासिल करना।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट ने एक बयान में कहा कि इस तरह की कार्रवाई से भारत को कम उत्सर्जन वृद्धि के रास्ते पर लाने में भी मदद मिलेगी। यह देश के हितों की रक्षा करेगा और यूएनएफसीसीसी के सिद्धांतों और प्रावधानों के आधार पर इसकी भविष्य की विकास जरूरतों की रक्षा करेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed