{"_id":"5d589fbd8ebc3e89bd1b4ed8","slug":"climate-change-basic-countries-will-share-concerns-at-un-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन: संयुक्त राष्ट्र की बैठक में चिंता साझा करेंगे बेसिक देश ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जलवायु परिवर्तन: संयुक्त राष्ट्र की बैठक में चिंता साझा करेंगे बेसिक देश
Sun, 18 Aug 2019 06:15 AM IST
Nilesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 18 Aug 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : एएनआई
जलवायु परिवर्तन पर दिसंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की बैठक में बेसिक देश (ब्राजील, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) अपनी चिंता और विकसित देशों के समक्ष जलवायु से जुड़ी समस्याओं को साझा करेंगे। 14 से 16 अगस्त तक ब्राजील में बेसिक देशों की बैठक में यह फैसला लिया गया। भारत की ओर से पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन
जावड़ेकर ने कहा कि बुनियादी तौर पर एक साथ आने का कारण सभी देशों में एक सी समस्याओं का होना और उनके समाधान को लेकर किए जा रहे प्रयास हैं। बेसिक देशों में दुनिया के भौगोलिक क्षेत्र का एक तिहाई हिस्सा और दुनिया की आबादी 40 फीसदी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मंच पर जब हम एक साथ बोलेंगे तो विकसित देशों को उनकी बात सुननी होगी। बेसिक देशों को जलवायु परिवर्तन और उस पर होने वाले खर्च को लेकर ऐसा मॉडल पेश करना होगा, जिससे विकसित देशों की वजह से हो रहे नुकसान की भरपाई सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन