{"_id":"578cbad14f1c1b9332c4c08b","slug":"cleric-wife-threatens-suicide-if-he-does-not-shave-his-beard","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इमाम से बोली बीवी, सलमान की तरह क्लीन शेव रहो, वरना आत्महत्या कर लूंगी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इमाम से बोली बीवी, सलमान की तरह क्लीन शेव रहो, वरना आत्महत्या कर लूंगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
क्लीन शेव ना कराने पर बीवी ने दी सुसाइड की धमकी
- फोटो : reuters
36 वर्षीय पेश इमाम अरशद बदरुद्दीन के सामने अजब 'धर्म संकट' आ खड़ा हुआ है। इमाम की बीवी ने क्लीन शेव ना कराने पर आत्महत्या की धमकी दी है। यही नहीं इमाम का दावा है कि उनकी मर्जी के खिलाफ पत्नी स्मार्ट फोन के जरिए 'गैरमर्दों' से चैट करती है। इमाम अरशद ने जिले के डीएम से बीवी की काउंसलिंग कराने के लिए मदद मांगी है। इमाम को डर है कि अगर उनकी पत्नी ने गलत कदम उठा लिया, तो उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
बीवी को 'क्लीन शेव' पसंद है
डीएम को भेजी अपनी शिकायत में इमाम बदरूद्दीन ने लिखा, 'मैं पेश इमाम हूं (मस्जिदों में नमाज का नेतृत्व करने वाले हूं) और इस्लाम का सच्चा अनुयायी हूं। मैंने 2001 में हापुड़ जिले के पिलखुआ टाउन की सहाना से शादी की। निकाह के बाद बीवी ने क्लीन शेव कराने और दाढ़ी ना रखने को कहा, जैसा बॉलीवुड स्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान करते हैं। इसके साथ ही उसने स्मार्टफोन के जरिए दिन-रात गैर मर्दों के साथ चैट करना शुरू कर दिया।'

Trending Videos
बच्चों को जहर खलाने की धमकी
मामले की जांच के लिए शिकायत की एक कॉपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है।
- फोटो : getty
डीएम को लिखे अपने पत्र में अरशद ने लिखा, 'मैंने अपनी बीवी को समझाने की बहुत कोशिश की कि उनके जैसे इमामों को दाढ़ी रखनी चाहिए, लेकिन सहाना अपनी जिद पर अड़ी रही। हमारे चार बच्चे हैं और पत्नी अपनी मांग पर अभी भी कायम है। इसके बाद मैंने अपनी पत्नी को मोबाइल के यूज को लेकर भी कई बार समझाया। मुझे डर है कि कहीं बच्चों को भी गलत आदत ना लग जाए और उन्हें अनुशासित रखना मुश्किल हो जाए। अपनी पत्नी की आदत से तंग आकर जब मैंने उसे डांटा तो वह रोने लगी और बच्चों को जहर देकर आत्महत्या की धमकी देने लगी।'
विज्ञापन
फांसी लगाने की कोशिश
मामले की जांच एसएसपी को सौंपी गई है।
डीएम को लिखे पत्र में अरशद ने यह भी जिक्र किया है कि ईद के मौके पर उनकी पत्नी बच्चों और स्वयं के लिए पश्चिमी तौर तरीके के कपड़े खरीदना चाहती थी। 'जब मैंने उसके साथ शॉपिंग पर जाने से इंकार कर दिया तो मुझसे लड़ने लगी और फिर सुसाइड की धमकी देने लगी।' उन्होंने आगे लिखा, 'ईद के अगले दिन उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे से रस्सी के जरिए फांसी लगाने की कोशिश की।' मैंने परिवार के दूसरे सदस्यों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा, भाग्यवश हमने उसे बचा लिया। हमे जब उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो चुप्पी साध ली और परिवार के अन्य सदस्यों से बात करना बंद कर दिया।
मामले पर जिलाधिकारी दिनेश चंद्रा ने कहा, 'मामले की जांच के लिए शिकायत की एक कॉपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है।'
मामले पर जिलाधिकारी दिनेश चंद्रा ने कहा, 'मामले की जांच के लिए शिकायत की एक कॉपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है।'