पीएम मोदी बोले, सिस्टम से कालाधन हटाना एजेंडे में शीर्ष पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशवासियों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिलाने के साथ ही भ्रष्टाचार और कालाधन मुक्त प्रशासन उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री क्वालालंपुर में चल रही इकोनोमिक्स टाइम्स बिजनेस लीडर्स कान्क्लेव 2016 को मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रजाक के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत में आर्थिक बदलाव हो रहा है। हम डिजिटल और कैशलेस अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एफडीआई को आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2017 में जीएसटी लागू हो जाएगा। इसके लागू होने से अप्रत्यक्ष कर प्रणाली पर नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि हम उन लोगों का स्वागत करते हैं जो अभी भारत नहीं आए हैं।
'हमने एफडीआई के लिए नए सेक्टर खोले है'
उन लोगों के लिए भारत न सिर्फ एक बेहतरीन लक्ष्य साबित होगा बल्कि यहां आना उनके लिए अच्छा फैसला भी साबित होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने एफडीआई के लिए नए सेक्टर खोले हैं तथा मौजूद सेक्टरों को विकसित भी किया है। उन्होंने कहा कि भारत में पिछले ढाई वर्षों में 130 खरब अमेरिकी डॉलर विदेशी निवेश हुआ है। घरेलू और विदेशी निवेशकों ने देश में विदेशी निवेश के अवसरों और नीतियों में सकारात्मक परिवर्तन को स्वीकार भी किया है।
मेक इन इंडिया का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह देश को उत्पादन, डिजाइन और नए आविष्कारों का हब बनाने की दिशा में बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारत सबसे अधिक उत्पादन करने वाला विश्व का छठा देश बन चुका है।
उद्यमिता के क्षेत्र में इतना विकास पहले कभी नहीं हुआ। हमारा प्रयास है कि भारत में व्यापार करने की आजादी को और विस्तृत किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने एकल विंडो इंटरफेस शुरू किया है ताकि लोग अपने बिजनेस का पंजीकरण करा सके।