फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cleanest food available in these railway and metro stations in hindi

FSSAI: देश के इन 150 रेलवे और छह मेट्रो स्टेशनों में मिलता है सबसे स्वच्छ खाना, प्रमाणपत्र देकर किया सम्मान

Fri, 01 Mar 2024 05:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Mar 2024 05:51 AM IST
सार

ईट राइट स्टेशन के रूप में नोएडा सेक्टर 51, एस्प्लेनेड, कोलकाता, आईआईटी कानपुर, नोएडा और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन मेट्रो स्टेशन को मान्यता दी गई है।

विज्ञापन
Cleanest food available in these railway and metro stations in hindi
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI

विस्तार

देश भर के करीब 8,000 रेलवे स्टेशनों में 150 रेलवे स्टेशन को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने ‘ईट राइट स्टेशन’ के रूप में मान्यता दी है। ये वो स्टेशन हैं, जहां स्वच्छता और साफ-सफाई वाले प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाता है। साथ ही लोगों को फूड चॉइस के बारे में भी जागरूक करते है। इसके अलावा देश भर के आधा दर्जन मेट्रो स्टेशन को भी इसमें शुमार किया गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण इस ऑडिट को भविष्य में सभी मेट्रो स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर कराएगा।

विज्ञापन

ऐसे किया चयन
ईट राइट स्टेशन सर्टिफिकेट की प्रक्रिया में फूड वेंडरों का ऑडिट किया जाता है। इसके अलावा देखा जाता है कि सही खाने के चुनाव को लेकर कितना लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन

इन मेट्रो स्टेशन का खाना सबसे स्वच्छ
ईट राइट स्टेशन के रूप में नोएडा सेक्टर 51, एस्प्लेनेड, कोलकाता, आईआईटी कानपुर, नोएडा और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन मेट्रो स्टेशन को मान्यता दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी के चार समेत यूपी के कई स्टेशनों को मिला सम्मान
ईट राइट स्टेशनों में राजधानी के चार स्टेशनों नई दिल्ली, दिल्ली शाहदरा, नरेला, आनंद विहार स्टेशन को शामिल किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, आगरा कैंट, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ सिटी, वाराणसी, अयोध्या कैंट को भी मान्यता मिली है। इसी तरह श्री माता वैष्णो देवी, लुधियाना, हैदराबाद, चंडीगढ़, कोझिकोड, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, वडोदरा, कोलकाता, उज्जैन, इगतपुरी, पुरैची थलाइवर, डॉ. एमजी रामचंद्रन, मैसूर सिटी, भोपाल रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed