{"_id":"63c8103b7187fe38c60a1714","slug":"class-8-girl-student-died-in-gujarat-school-cold-update-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: निजी स्कूल में छात्रा की मौत, परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर गर्म कपड़े ना पहनने देने का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: निजी स्कूल में छात्रा की मौत, परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर गर्म कपड़े ना पहनने देने का लगाया आरोप
Wed, 18 Jan 2023 09:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 18 Jan 2023 09:00 PM IST
सार
जिला शिक्षा अधिकारी बी एस कैला ने बच्ची की मौत की घटना को देखते हुए स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमने स्कूलों को सुबह 8 बजे के बाद शुरू करने और छात्रों को शॉल और मफलर, जैकेट आदि पहनने की अनुमति देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात के एक स्कूल में ठंड के कारण आठवीं की छात्रा की मौत हो गई। डॉक्टरों ने छात्रा की मौत का प्रथम द्रष्टया कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया है। वहीं, मृतका छात्रा के परिजनों का दावा है कि ठंड के कारण उसकी मौत हुई। इतना ही नहीं परिजनों ने स्कूल प्रशासन को छात्रा की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन ने छात्रों को स्कूल यूनीफॉर्म के नाम पर सिर्फ एक समान्य स्वेटर पहनने की अनुमति दी थी। वहीं, इस घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन को यूनिफॉर्म नियम में सख्ती ना बरतने को कहा है।
विज्ञापन
स्कूल में अचानक गिर गई थी रिया
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को ए वी जसानी विद्या मंदिर में हुई थी। जिला शिक्षा अधिकारी बी एस कैला ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतका छात्रा की उम्र 14 साल बताई जा रही है और उसका नाम रिया सागर बताया जा रहा है। लगभग 7.25 बजे, रिया स्कूल की लॉबी में अपने दोस्तों से बात करते हुए गिर गई थी। इसके बाद उसे वहीं पास में ही स्थित एक अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। वहीं उसके परिवार का कहना है कि वह किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित नहीं थी। जिला शिक्षा अधिकारी बी एस कैला ने कहा है कि छात्रा के पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को दिया आदेश
जिला शिक्षा अधिकारी बी एस कैला ने इस घटना को देखते हुए स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमने स्कूलों को सुबह 8 बजे के बाद शुरू करने और छात्रों को शॉल और मफलर, जैकेट आदि पहनने की अनुमति देने का निर्देश दिया है। यह 21 जनवरी तक लागू रहेगा और इसे 27 जनवरी तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
छात्रा की मां ने कहा- स्कूल के समय में करें बदलाव
वहीं, मृतका छात्रा की मां जानकी सागर ने कहा है कि ठंड के कारण उनकी बेटी के दिल में खून जमने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने स्कूलों से अपील करते हुए कहा कि वे ठंड को देखते हुए सुबह थोड़ी देर से कक्षाएं शुरू करें ताकि छात्रों के स्वास्थ्य से समझौता न हो।
गुजरात में पिछले दो दिनों में सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति के साथ तापमान में गिरावट देखी गई है।