फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Clashes in West Bengal over Ram temple celebration amid lockdown

लॉकडाउन के बीच राम मंदिर जश्न को लेकर पश्चिम बंगाल में झड़प

Wed, 05 Aug 2020 07:47 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 05 Aug 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Clashes in West Bengal over Ram temple celebration amid lockdown
राम मंदिर जश्न - फोटो : amar ujala

अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के मौके पर बुधवार को पश्चिम बंगाल में पूर्ण लॉकडाउन के बीच जश्न मनाया गया। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी मिदनापुर जिले के खादरपुर, उत्तरी 24 परगना के नारायणपुर और उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार समेत कुछ जगहों से झड़प की खबरें मिली हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने खादरपुर में जुलूस निकाला, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन


इसके बाद झड़प हो गई। अधिकारी ने कहा, 'मार्च को आगे बढ़ने से रोके जाने पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।' उन्होंने कहा कि घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीपुरद्वार कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्ण लॉकडाउन के चलते भूमि पूजन आयोजित करने से रोका गया, जिससे तनाव बढ़ गया। भाजपा कार्यकर्ता ने नारायणपुर इलाके में 'यज्ञ' आयोजित करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक दिया। 

पुलिस ने कहा कि उसने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 'बल' प्रयोग किया। तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता तापस चटर्जी ने कहा, 'भाजपा इलाके में शांति भंग करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक दिया।'

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपने न्यू टाउन आवास पर भूमि पूजन का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की बर्बरता राज्य सरकार की 'हिंदू-विरोधी मानसिकता' को दर्शाती है।


 घोष ने कहा, 'हम बीते कई दिन से पूर्ण लॉकडाउन की तारीख बदलने का अनुरोध कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जब भगवान राम के भक्त सादगी से इस दिन का जश्न मना रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। टीएमसी सरकार ने जानबूझकर राज्य में हिंदुओं की भावनाओं का अपमान किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed