{"_id":"5e2bc2808ebc3e971b5bfad8","slug":"clashes-between-two-communities-in-anand-one-killed-several-policemen-injured-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के आणंद में दो समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात के आणंद में दो समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल
Sat, 25 Jan 2020 09:52 AM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, आणंद
पीटीआई, आणंद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 25 Jan 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
गुजरात में आणंद जिले के खंबात में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच संघर्ष में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए गोलियां चलायीं लेकिन अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विनू चावड़ा नामक व्यक्ति की मौत क्या पुलिस की गोली लगने से हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मकरंद चौहान ने कहा कि खंबात शहर के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील अकबरपुर क्षेत्र में दो समुदायों के बीच संघर्ष छिड़ गया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए गोलियां चलायीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गोली लगने से एक व्यक्ति की जान चली गयी। लेकिन यह अभी जांच का विषय है कि क्या उसे पुलिस की गोली लगी या फिर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चलायी गयी गोली लगी। स्थिति अब नियंत्रण में है।’’
विज्ञापन
इस घटना के वीडियो में कुछ लोग घरों की छतों से पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि दोनों ही समुदायों के पांच लोगों के मकान जला दिये गये।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए गोलिया चलायीं और आंसू गैस के गोले दागे।