{"_id":"57f7fd3d4f1c1b526a26fc9a","slug":"clash-between-haryana-congress-leaders-escalate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक तंवर और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच और बढ़ी तनातनी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अशोक तंवर और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच और बढ़ी तनातनी
Updated Sat, 08 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष की रैली में शिकरत होने आए हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों के बीच हुई झड़प के मामले में तूल पकड़ लिया है। इस दौरान हमले में घायल तंवर के समर्थकों ने राजधानी के तिलक मार्ग थाने में हुड्डा के पीएसओ सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा दोनों नेताओं के समर्थकों ने राज्य के प्रभारी कमलनाथ से मुलाकात कर एक दूसरे के खिलाफ शिकायतों का पिटारा खोला है। कमलनाथ ने दोनों के समर्थकों को मामले को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष उठाने का भरोसा दिया है।
शुक्रवार को पहले तंवर समर्थकों ने तिलकमार्ग थाने में हुड्डा के पीएसओ और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कमलनाथ से मिल कर हुड्डा पर तंवर पर हमला करने की साजिश का आरोप लगाया। समर्थकों ने आरोप लगाया कि हमला पूर्व नियोजित साजिश के तहत हुआ। समर्थकों ने हुड्डा के खिलाफ अनुशासनात्क कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व शुक्रवार को ही पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने राममनोहर अस्पताल में तंवर से मुलाकात की।
तंवर समर्थकों के बाद हुड्डा समर्थकों ने कमलनाथ के निवास पर डेरा डाल दिया। विधायक गीता भुक्कल, ललित नागर और शकुंतला खटक ने प्रभारी से कहा कि तंवर ने उन्हें राहुल की रैली के बारे में कोई सूचना नहीं दी। समर्थकों ने तंवर पर पार्टी के विशेष गुट के साथ चलने का आरोप लगाते हुए उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की। कमलनाथ शनिवार को फिर से दोनों पक्षों से बातचीत करेंगे। उन्होंने दोनों के समर्थकों को राहुल के तमिलनाडु के दौरे से वापस लौटते ही मामले से अवगत कराने का आश्वासन दिया है।