फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   clash among nomadic groups in several died and injured Sundergarh Odisha news in hindi

Odisha: सुंदरगढ़ में दो गुटों के बीच झड़प में तीन महिला समेत पांच की मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Wed, 30 Oct 2024 12:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 30 Oct 2024 12:05 PM IST
सार

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, दूसरे समूह के कुछ लोग धारदार हथियारों के साख गांव में घुस गए थे और दूसरे गुट के सदस्यों पर हमला करने लगे। इस मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
clash among nomadic groups in several died and injured Sundergarh Odisha news in hindi
ओडिशा पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

ओडिशा के सुंदरगढ़ में घुमंतू गुटों के बीच झड़प में तीन महिलाएं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस झड़प में चार अन्य घायल भी हुए हैं। यह घटना मंगलवार देर रात करमाडीही गांव में घटी। दरअसल, झड़प एक व्यक्ति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर शुरू हुई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिद्वंद्वीसमूह ने पांच लोगों की हत्या कर दी। पश्चिमी रेंज की डीआइजी ब्रिजेश रे ने कहा कि चारों घायलों का सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज जारी है। 
विज्ञापन


प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, दूसरे समूह के कुछ लोग धारदार हथियारों के साख गांव में घुस गए थे और दूसरे गुट के सदस्यों पर हमला करने लगे। इस मामले की जांच जारी है। दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कॉड मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed