फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   claim for refund on your e ticket, if AC is not working during journey

सफर के दौरान खराब हुआ ट्रेन का एसी तो ई-टिकट पर भी वापस मिलेंगे पैसे, ये है तरीका

Wed, 18 Oct 2017 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Wed, 18 Oct 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
claim for refund on your e ticket, if AC is not working during journey

ट्रेन में सफर के दौरान अगर एसी खराब हो जाता है तो ई-टिकट पर भी यात्री किराया वापस ले सकते हैं। रेलवे स्लीपर और एसी के किराए का अंतर रिफंड करती है। सुविधा का लाभ पाने के लिए यात्री को कोच कंडक्टर से एसी खराब होने का सर्टिफिकेट ईएफटी (एक्सेस फेयर टिकट) लेना होता है।

विज्ञापन


रेलवे ने यात्रियों के लिए कई सुविधाएं दे रखी है लेकिन अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है। एसी खराब होने पर पहले काउंटर टिकट पर ही रिफंड का नियम था लेकिन करीब दो साल से रेलवे ई-टिकट पर भी यह सुविधा दे रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें: मात्र 75,500 रुपये में रेलवे कराएगा विदेश यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


किराए का रिफंड कोच कंडक्टर के सर्टिफिकेट पर ही निर्भर है। यात्री को सफर के दौरान ही सर्टिफिकेट की डिमांड करनी होगी। कोच कंडक्टर ट्रेन में चल रहे कोच अटेंडेंट से रिपोर्ट लेकर सर्टिफिकेट जारी करेगा। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर किराया वापस किया जाएगा।

यात्रा खत्म होने के 20 घंटे में करें क्लेम

claim for refund on your e ticket, if AC is not working during journey

ट्रेन में एसी खराब होने पर किराए की वापसी के लिए सफर खत्म होने के 20 घंटे के भीतर क्लेम करना होगा। सुविधा का लाभ पाने को ई-टिकट पर ऑनलाइन टीडीआर ही मान्य है। टीडीआर के आधार पर आईआरसीटीसी रेलवे के दावा अनुभाग से रिपोर्ट मांगेगी। रिपोर्ट के आधार पर क्लेम जिस बैंक खाते से टिकट बना है उसमें रेलवे भेज देगी।

रिफंड का नियम
सफर के दौरान ट्रेन में एसी जितनी दूरी तक खराब होगी, उतनी दूरी तक स्लीपर और एसी (जिस क्लास का होगा) के किराए का अंतर वापस होगा। यात्री कोच कंडक्टर से सर्टिफिकेट लेकर आरक्षण केंद्र से किराया वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed