{"_id":"6573c9ec650ac6b9570fed05","slug":"cji-said-there-is-tussle-to-control-appointment-of-judges-even-when-post-is-vacant-it-is-kept-pending-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJI: सीजेआई बोले- जजों की नियुक्ति पर नियंत्रण के लिए होती है खींचतान, पद खाली होने पर भी रखा जाता है लंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJI: सीजेआई बोले- जजों की नियुक्ति पर नियंत्रण के लिए होती है खींचतान, पद खाली होने पर भी रखा जाता है लंबित
Sat, 09 Dec 2023 07:29 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 09 Dec 2023 07:29 AM IST
सार
सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि देश में न्यायाधिकरण अदालतों में लंबित मामलों को कम करने और न्याय के समग्र वितरण में सहायता करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
CJI DY Chandrachud
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इस बात को लेकर लगातार खींचतान बनी रहती है कि न्यायाधीशों की नियुक्ति पर अंतिम नियंत्रण किसका होगा। यहां तक कि रिक्तियां आने पर भी और नियुक्तियों को लंबे समय तक लंबित रखा जाता है। सीजेआई यहां केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (सीएटी) की मुंबई पीठ के नए परिसर के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि देश में न्यायाधिकरण अदालतों में लंबित मामलों को कम करने और न्याय के समग्र वितरण में सहायता करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीजेआई ने कहा, न्यायाधिकरणों का एक उद्देश्य हमारी अदालतों में सुनवाई में होने वाली देरी को रोकना और उन्हें कम करना था। यह उम्मीद की गई थी कि ये न्यायाधिकरण, जो साक्ष्य और प्रक्रिया के सख्त नियमों में बंधे नहीं हैं, अदालतों को मामलों को सुलझाने और न्याय प्रदान करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, हमारे न्यायाधिकरण आम तौर पर समस्याओं से ग्रस्त हैं और फिर हम खुद से पूछते हैं कि क्या इतने सारे न्यायाधिकरणों का गठन करना वास्तव में आवश्यक था। सीजेआई ने कहा, क्योंकि आपको जज नहीं मिलते हैं। जब जज मिलते हैं तो रिक्तियां निकलती हैं जो लंबे समय तक लंबित रहती हैं। फिर यह लगातार झगड़ा होता रहता है कि जजों की नियुक्ति पर अंतिम नियंत्रण किसे मिलेगा।
विज्ञापन