{"_id":"605fa3e8380df522a64584b8","slug":"cji-sa-bobde-says-courts-will-be-smaller-in-future-due-to-technology","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य में कोर्ट: सीजेआई ने कहा, तकनीकी के चलते अदालतें छोटी होंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भविष्य में कोर्ट: सीजेआई ने कहा, तकनीकी के चलते अदालतें छोटी होंगी
Sun, 28 Mar 2021 03:00 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 28 Mar 2021 03:00 AM IST
सार
- कोरोना वायरस महामारी ने कोर्ट रूम को आधुनिक बनाने की राह खोली।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे
- फोटो : Twitter
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने शनिवार को कहा कि तकनीक के चलते भविष्य में कोर्टरूम और अदालतें छोटी हो जाएंगी। उन्होंने कहा, कोरोना वायरस महामारी की वजह से इंसाफ मिलने की चुनौतियां भी सामने आईं, जिसने कोर्टरूम को आधुनिक बनाने की राह खोली है।
विज्ञापन
पोरवोरिम के पास बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ की नई इमारत का उद्घाटन के बाद सीजेआई ने कहा, हालांकि, अभी ज्यादा कोर्टरूम बनाया जाना जरूरी और महत्वपूर्ण है। समारोह में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- जस्टिस एनवी रमना होंगे अगले प्रधान न्यायाधीश! सीजेआई बोबड़े ने की सिफारिश
विज्ञापन