फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI NV Ramana praises kerala student who wrote a letter supporting decisions of Supreme Court on Coronavirus

प्रशंसा: छात्रा के पत्र से प्रभावित हुए चीफ जस्टिस, कहा- मुझे यकीन है आप राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगी

Tue, 08 Jun 2021 09:05 PM IST
गौरव पाण्डेय राजीव सिन्हा, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Jun 2021 09:05 PM IST
सार

कोरोना वायरस महामारी प्रबंधन में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेपों से प्रभावित हुई एक पांचवीं कक्षा की छात्रा ने मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखकर सर्वोच्च अदालत की सराहना की थी। पत्र में छात्रा ने एक चित्र भी भेजा था। मुख्य न्यायाधीश ने छात्रा को उसकी भावनाओं के लिए धन्यवाद कहा है।

विज्ञापन
CJI NV Ramana praises kerala student who wrote a letter supporting decisions of Supreme Court on Coronavirus
छात्रा द्वारा बनाया गया जज का चित्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केरल की पांचवीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप की सराहना वाले पत्र की भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने प्रशंसा की है। मुख्य न्यायाधीश ने छात्रा को एक पत्र के साथ संविधान की एक हस्ताक्षरित प्रति भेजी है। पत्र में उन्होंने लिखा है, 'मुझे यकीन है कि आप सतर्क, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनेंगी और राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान देंगी।'

विज्ञापन


केरल के त्रिशूर की 10 वर्षीया लिडविना जोसेफ ने पत्र में लिखा था, 'मैं खुश हूं और गर्व महसूस कर रही हूं कि माननीय अदालत ने ऑक्सीजन की आपूर्ति के आदेश दिए हैं और कई लोगों की जान बचाई है। न्यायालय ने हमारे देश में, विशेषकर दिल्ली में कोविड-19 और मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। मैं इसके लिए आपको धन्यवाद देती हूं।'
विज्ञापन


पत्र में लिडविना जोसेफ ने कहा था कि वह दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों से बहुत चिंतित है और शीर्ष अदालत को उनकी पीड़ा को कम करने के लिए हस्तक्षेप करते हुए देखकर खुशी हुई। पत्र के साथ एक रंगीन चित्र भी था जिसमें न्यायाधीश को कोरोना वायरस के 'सिर' पर हथौड़े से वार करते हुए दिखाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने महात्मा गांधी का एक चित्र भी बनाया था जो जज के पीछे की दीवार पर लटका हुआ था। चीफ जस्टिस ने जोसेफ को जवाब देते हुए कहा, 'मुझे आपका सुंदर पत्र मिला है, साथ ही दिल को छू लेने वाला चित्र भी मिला है, जिसमें जज को काम करते हुए दिखाया गया है।' चीफ जस्टिस ने कहा कि जिस तरह से वह देश में हो रही घटनाओं पर नजर रखती हैं उससे वह बहुत प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed