{"_id":"5876ba364f1c1be165baaa90","slug":"cji-khehar-expresses-concern-over-shortage-of-judges-in-sc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजों की कमी पर खेहर ने जताई चिंता, कहा- SC का रोजमर्रा का काम हो रहा प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जजों की कमी पर खेहर ने जताई चिंता, कहा- SC का रोजमर्रा का काम हो रहा प्रभावित
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jan 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के मुख्य न्यायाधीश जे एस खेहर ने कहा है कि जजों की संख्या कम होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट का कामकाज प्रभावित हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के लिए 31 जज निर्धारित हैं लेकिन इस वक्त 23 जज ही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि बाकी जजों की नियुक्तियों की कोशिश की जाएगी। चीफ जस्टिस खेहर ने यह बात उस समय कही जब सीनियर एडवोकेट राजीव धवन ने अंतर राज्य विवाद से जुड़े एक मामले में जल्द सुनवाई की मांग की।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की एक पीठ ने कहा कि जजों की इतनी कमी है कि इससे सुप्रीम कोर्ट का रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। लेकिन हम जजों की संख्या बढ़ाएंगे। इस महीने के आखिर तक इंतजार करें। मुख्य न्यायाधीश की इस टिप्पणी से सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल में रिटायर हुए चीफ जस्टिस टी एस ठाकुर ने भी ज्यूडीशियरी में भर्ती का मुद्दा उठाते रहे थे। वह सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ा कर 23 तक ले जा चुके थे।