फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI hopes to sort out issues raised by Supreme Court judge on collegium's functioning

मुख्य न्यायाधीश को कॉलेजियम विवाद सुलझने की उम्मीद

Sat, 03 Sep 2016 11:41 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
CJI hopes to sort out issues raised by Supreme Court judge on collegium's functioning
- फोटो : demo

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने शनिवार को उम्मीद जताई कि कॉलेजियम विवाद को सुलझा लिया जाएगा। न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर ने कॉलेजियम की बैठक में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। मुख्य न्यायाधीश ठाकुर ने हाल में उत्पन्न विवाद के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब विस्तार से तो कुछ नहीं बताया, लेकिन इतना ही कहा कि उन्हें इस विवाद के जल्द सुलझने की उम्मीद है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कॉलेजियम में वरिष्ठ जज चेलमेश्वर ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। कॉलेजियम के अन्य सदस्य हैं न्यायमूर्ति एआर दवे, जेएस खेहड़ और दीपक मिश्रा। न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने कॉलेजियम के अपारदर्शी तरीके से कामकाज पर सवाल उठाते हुए मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र भी लिखा है। उनकी नाराजगी के कारण उस बैठक को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए अपीलीय अदालत में जजों की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जजों की कमी के कारण न्यायिक व्यवस्था में तेजी से मुकदमे निपटाने के मौलिक अधिकार का भी हनन हो रहा है। जस्टिस ठाकुर ने सुधार पर बल देते हुए जजों के अतिरिक्त पद बनाकर उस पर नियुक्ति और ढांचागत सुविधाएं देने को जरूरी बताया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति जेएस खेहड़ और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed