फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI Dipak Misra holds meeting with judges and make a four judges team to lighten institution image

CJI दीपक मिश्रा बोले- न्यायपालिका के भरोसे पर आंच नहीं आने दी जाएगी, 4 जजों की बनाई कमेटी

Tue, 24 Apr 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Apr 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
CJI Dipak Misra holds meeting with judges and make a four judges team to lighten institution image
दीपक मिश्रा

उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जैसे ही चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) दीपक मिश्रा के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस को खारिज किया था। इसके बाद सीजेआई ने जजों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में संस्थान की गिरती छवि को सुधारने के लिए चार जजों की एक टीम बनाने का निर्णय लिया गया। यह टीम जजों से अनौपचारिक तौर पर उनकी चिंताओं को सुनेगी और सुझाव मांगेगी। इस टीम के सदस्य जस्टिस एके सीकरी, यूयू ललित, डीवाई चंद्रचूड़ और संजय किशन कौल हैं।

विज्ञापन


जजों की मॉर्निंग मीटिंग वैसे तो एक नियमित प्रक्रिया है जो हर वीक डे पर बुधवार छोड़कर होती है लेकिन सोमवार कोई साधारण दिन नहीं था इसलिए पांच मिनट की बैठक 20 मिनट तक चली। इससे सभी सिटिंग जज अपने कोर्टरूम में 15 मिनट देरी से पहुंचे। नायडू ने बैठक से कुछ मिनट पहले ही महाभियोग प्रस्ताव को ठोस सबूतों की कमी का हवाला देते हुए खारिज कर दिया था। इस बैठक में जस्टिस रंजन गोगोई ने सीजेआई से आग्रह किया कि जितनी जल्दी हो सके वह जजों की चिंताओं और मुद्दों पर बात करें। हालांकि दीपक मिश्रा के बाद सीजेआई बनने वाले जस्टिस गोगोई ने कहा कि जो कुछ भी अतीत में हुआ उसे पीछे छोड़ देना चाहिए। 
विज्ञापन


अक्टूबर में गोगोई सीजेआई का कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने कहा कि जजों को आगे बढ़कर संस्थान की छवि को उज्जवल बनाने के लिए काम करना चाहिए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में सीजेआई को जजों की चिंताओं के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि इन्हें जल्द ही अनौपचारिक बातचीत के जरिए सुलझा लिया जाएगा। इसके लिए कोर्ट मीटिंग की जरूरत नहीं है। जस्टिस मिश्रा ने कहा कि मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं। जहां बहुत सारे जजों ने बैठक के दौरान अपनी बात रखी। वहीं जस्टिस चेलमेश्वर ने कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed