{"_id":"5e24e5628ebc3e4af95d8ce9","slug":"cji-bobde-played-cricket-in-nagpur-scored-so-many-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेआई ने नागपुर में खेला क्रिकेट, बनाए इतने रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीजेआई ने नागपुर में खेला क्रिकेट, बनाए इतने रन
Mon, 20 Jan 2020 04:55 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 20 Jan 2020 04:55 AM IST
विज्ञापन
नए मुख्य न्यायाधीश
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के मुख्य न्यायधीश (सीजेआई) शरद अरविंद बोबडे ने रविवार को यहां क्रिकेट का खेल का लुत्फ उठाया। शहर में दो दिन के दौरे पर आए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बोबडे ने यहां कानूनी समुदाय के सदस्याें के साथ मैत्री क्रिकेट मैच में हिस्सेदारी की। यह मैत्री मैच ऑल जज इलेवन और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलेवन के बीच खेला गया।
विज्ञापन
सिविल लाइंस एरिया में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर 15-15 ओवर के इस मैच में सीजेआई बोबडे ने ऑल जज इलेवन के लिए खेलते हुए 18 रन रन बनाए, जो मैच में किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर रहा। हालांकि उनकी टीम इसके बावजूद मैच हार गई। बता दें कि चीफ जस्टिस बोबडे को बेहद खेल प्रेमी शख्स माना जाता है।
विज्ञापन
#WATCH Maharashtra: Chief Justice of India, Sharad Arvind Bobde played cricket with judges and lawyers in Nagpur today pic.twitter.com/FdNKnsfxjx
— ANI (@ANI) January 19, 2020
विज्ञापन