फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJ Conference: Chief Justice, Chief Justice of 25 High Courts will discuss the issues of judiciary

सीजे सम्मेलन: न्यायपालिका के मुद्दों पर चीफ जस्टिस, 25 हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश करेंगे चर्चा

Thu, 28 Apr 2022 10:27 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 28 Apr 2022 10:27 PM IST
सार

शनिवार को विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों का संयुक्त सम्मेलन होगा जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

विज्ञापन
CJ Conference: Chief Justice, Chief Justice of 25 High Courts will discuss the issues of judiciary
R - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमना और सभी 25 हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शुक्रवार को नई दिल्ली में 39वें सीजे सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति से लेकर भारत में सभी न्यायालय परिसरों में कनेक्टिविटी व नेटवर्क को मजबूत करने तक न्यायपालिका से संबंधित मुद्दों के समाधान पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने एक बयान में कहा कि मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन के तहत शीर्ष अदालत में एक कार्यक्रम होगा जिसमें अदालत के दो वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस यू यू ललित और जस्टिस ए एम खानविलकर शामिल होंगे। इसमें बताया गया कि इसके बाद शनिवार को विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों का संयुक्त सम्मेलन होगा जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन


बयान में बताया गया कि दोनों सम्मेलन सीजेआई रमना की पहल पर छह साल के अंतराल के बाद आयोजित किए जा रहे हैं, जो अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ 2016 में पिछले सीजे सम्मेलन में पारित प्रस्तावों पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और इस पर भी विचार करेंगे कि न्याय वितरण प्रणाली में सुधार के लिए कौन कौन से कदम उठाए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed