फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civil Services: Main examinations will be held from tomorrow, Rahul gandhi can return next week, read six news of the country and the world

सिविल सेवा: कल से होंगी मुख्य परीक्षाएं, अगले हफ्ते स्वदेश लौट सकते हैं राहुल गांधी, पढ़ें देश-दुनिया की छह खबरें

Thu, 06 Jan 2022 06:23 AM IST
योगेश साहू एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 06 Jan 2022 06:23 AM IST
विज्ञापन
Civil Services: Main examinations will be held from tomorrow, Rahul gandhi can return next week, read six news of the country and the world
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : संवाद

सिविल सेवा मेन-2021 की परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से होगी। संघ लोक सेवा आयोग ने बुधवार को बताया, कोरोना हालात की समीक्षा के बाद यह फैसला किया गया है। कोरोना प्रतिबंधों के मद्देनजर आयोग ने राज्यों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर परीक्षार्थियों के ई-प्रवेश पत्रों और परीक्षकों के पहचान पत्रों को पास मानकर उन्हें आवाजाही की छूट दी जाए। एजेंसी

विज्ञापन

 

जनवरी के दूसरे हफ्ते में लौट सकते हैं राहुल  
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनवरी के दूसरे हफ्ते तक विदेश की निजी यात्रा से भारत लौट सकते हैं। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वह पार्टी के पदाधिकारियों से संपर्क में हैं। बता दें कि वायनाड से सांसद राहुल पिछले साल दिसंबर के आखिरी हफ्ते में विदेश गए थे। तब सुरजेवाला ने कहा था कि वह एक संक्षिप्त निजी यात्रा पर गए हैं। भाजपा और मीडिया के दोस्तों से किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की थी। इस वक्त जब पांच राज्यों में चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं, कांग्रेस नेता का विदेश जाना पार्टी के लिए मुश्किल स्थिति है।

विज्ञापन


 

पर्ल समूह घोटाले में सीबीआई ने दाखिल किया पूरक आरोपपत्र
सीबीआई ने पर्ल समूह के 60 हजार करोड़ रुपये के घोटाले में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि विशेष सीबीआई कोर्ट के समक्ष दाखिल आरोपपत्र में पर्ल समूह के अलावा पर्ल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और जैन इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड के भी नाम हैं। इसमें 11 आरोपी कारोबारियों के भी नाम हैं जिन्हें 22 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। समूह की कंपनियों ने कथित तौर पर देश भर के 5.5 करोड़ निवेशकों से बिना किसी वैधानिक मंजूरी के 60,000 करोड़ एकत्र किए।

वीडियोकॉन की बिक्री पर एनसीएलएटी ने लगाई रोक
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी ट्विन स्टार टेक्नोलॉजी के वीडियोकॉन को खरीदने पर रोक लगा दी है। अपीलीय न्यायाधिकरण ने एनसीएलटी की मुंबई पीठ के फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें ट्विन स्टार की बोली को मंजूरी मिली थी। बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित कई कर्जदाताओं ने अपील कर कहा था कि कंपनी की मौजूदा समाधान प्रक्रिया में बैंकों को 62,000 करोड़ का हेयरकट झेलना पड़ेगा। कंपनी पर कुल 64,637 करोड़ की देनदारी बकाया है।

विज्ञापन

107 वर्ष के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी अयप्पन पिल्लई का देहांत
107 वर्ष के स्वतंत्रता सेनानी व केरल भाजपा के पूर्व नेता के अयप्पन पिल्लई का देहांत हो गया। वे काफी समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दुख जताया। पिल्लई को भारत की बार एसोसिएशनों के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक भी माना जाता था। कुछ समय पूर्व पिल्लई ने बताया था कि उन्होंने आजादी के बाद हुए किसी भी चुनाव में मतदान का मौका नहीं गंवाया है।

ब्रिटनी स्पीयर्स का पूर्व पति पीछा करने में गिरफ्तार
गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के पूर्व पति जेसन एलेक्जेंडर को पीछा करने के आरोप में फ्रेंकलिन टेनेसे में गिरफ्तार किया गया है। 12 महीने में यह चौथी बार है, जब जेसन को पुलिस के चक्कर में फंसना पड़ा है। इस बार आरोप सुरक्षा आदेश के उल्लंघन का है। उन्हें विलियमसन काउंटी की जेल में रखा जा रहा है। सुनवाई 17 फरवरी को तय की गई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि 40 वर्षीय जेसन पीछा किसका कर रहे थे। पहली बार उन्हें अगस्त में नेशविले एयरपोर्ट पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और प्रतिबंधित इलाके में जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed