फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civic volunteer closed, his brother arrested after woman dies by suicide in West Bengal's Nadia

पश्चिम बंगाल फिर शर्मसार: फूल तोड़ने पर उठक-बैठक की सजा, महिला ने की आत्महत्या; जांच-कार्रवाई में जुटी पुलिस

Sun, 06 Jul 2025 11:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 06 Jul 2025 11:08 PM IST
सार

Woman Dies By Suicide After Humiliated: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक महिला ने सार्वजनिक तौर पर अपमानित होने के बाद आत्महत्या कर ली है। इस मामले में एक सामाजिक कार्यकर्ता और उसके भाई पर आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Civic volunteer closed, his brother arrested after woman dies by suicide in West Bengal's Nadia
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक महिला की तरफ से आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने एक सामाजिक कार्यकर्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना तब सामने आई जब 50 वर्षीय महिला सरस्वती डे को फूल तोड़ने के आरोप में सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराई गई, जिसके कुछ घंटों बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Delhi: 'समाज के विकास के लिए महिलाओं की भूमिका अनिवार्य'; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कही ये बात
विज्ञापन


महिला को कान पकड़कर उठक-बैठक की दी सजा
पुलिस के अनुसार, सरस्वती डे एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं। शनिवार को वह अपने पड़ोसी मिलन कराटी के घर के बागीचे से फूल तोड़ रही थीं, तभी मिलन के बड़े भाई असीम कराटी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने सरस्वती को पूरे मोहल्ले के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करने की सजा दी और इसके बाद उनके कार्यस्थल पर जाकर और भी अपमानित किया। इसके कुछ ही घंटे बाद सरस्वती दे का शव उनके घर के पीछे बने गाय के बाड़े में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी
इस घटना के बाद सरस्वती के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने असीम कराटी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता मिलन कराटी को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है। जबकि एक तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में रानाघाट पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पीड़ित परिवार के आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं। हमने तुरंत कार्रवाई की है'।

यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'बेहद विवादास्पद, दादागिरी को बढ़ावा देने वाला बयान', रामदास अठावले ने की राज ठाकरे की आलोचना

वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिलन कराटी अक्सर इलाके के लोगों से घमंड से पेश आता था और अपने सामाजिक कार्यकर्ता होने का गलत फायदा उठाता था।

एक और सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका पर सवाल
पश्चिम बंगाल में सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। पिछले साल कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता संजय रॉय को दोषी ठहराया गया था। उस घटना के बाद से ही राज्य में इनकी जिम्मेदारियों और व्यवहार को लेकर जांच तेज हो गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed