{"_id":"67b978c122c8f1968509507c","slug":"city-bound-flight-makes-emergency-landing-following-onboard-health-issue-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: हैदरबाद से आ रही फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, चेन्नई में करानी पड़ी आपात लैंडिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: हैदरबाद से आ रही फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, चेन्नई में करानी पड़ी आपात लैंडिंग
Sat, 22 Feb 2025 12:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:42 PM IST
सार
चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में सवार एक पुरुष यात्री ने बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद पायलटों ने आपातकालीन लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू की। लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम यात्री को देखने के लिए पहुंची और उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
हैदराबाद से आने वाली एक निजी एयरलाइन के विमान को शनिवार को चेन्नई में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद यह कदम उठाना पड़ा। शहर के हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यात्री की स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बाद आपातकालीन लैंडिंग करने पड़ी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में सवार एक पुरुष यात्री ने बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद पायलटों ने आपातकालीन लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू की। लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम यात्री को देखने के लिए पहुंची और उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार आपातकालीन लैंडिंग के लिए एयरलाइन को प्राथमिकता देने के लिए कुछ समय के लिए किसी भी अन्य फ्लाइट को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद की फ्लाइट की आवाजाही भी प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन