{"_id":"5c141ed0bdec2256e25a08af","slug":"citizenship-of-india-given-to-83-hindus-came-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आए 83 हिंदुओं को दी गई भारत की नागरिकता, अहमदाबाद प्रशासन ने प्रमाण पत्र सौंपे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान से आए 83 हिंदुओं को दी गई भारत की नागरिकता, अहमदाबाद प्रशासन ने प्रमाण पत्र सौंपे
Sat, 15 Dec 2018 02:51 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से वर्षों पहले अहमदाबाद शहर में आकर बसे करीब 83 हिंदुओं को यहां जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भारत की नागरिकता प्रदान कर दी। आधिकारिक बयान के मुताबिक, ज्यादातर आवेदक या तो सिंधी थे या माहेश्वरी समुदाय से संबंध रखते थे। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित एक कैंप में जिला अधिकारी विक्रांत पांडे एवं स्थानीय विधायक बलराम थावनी ने इन 83 आवेदकों को नागरिकता कानून, 1955 के प्रावधानों के मुताबिक, भारतीय नागरिकता के प्रमाण-पत्र सौंपे।
विज्ञापन
पांडे ने बताया कि इस कैंप के आयोजन से पहले भी अहमदाबाद कलेक्ट्रेट ने करीब 400 लोगों को भारत की नागरिकता दी थी। पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि वर्ष 2016 में केंद्र ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों जैसे हिंदू और सिखों को नागरिकता देने की प्रक्रिया को विकेंद्रित कर दिया था। अब दो साल पहले नई व्यवस्था प्रभावी होने के बाद से अहमदाबाद इस तरह से नागरिकता देने के मामले में देश के सभी जिलों में शीर्ष पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि दिसंबर 2016 में जारी गजट की अधिसूचना के जरिये अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्छ के जिला अधिकारियों को गुजरात में रह रहे इन समुदायों के आवेदकों को भारतीय नागरिकता देने की शक्ति प्रदान की थी।
विज्ञापन