फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता बिल पर बवाल: असम-त्रिपुरा के बाद मेघालय में भी इंटरनेट बंद, पुलिस फायरिंग में दो की मौत

Fri, 13 Dec 2019 03:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 13 Dec 2019 03:38 AM IST
खास बातें

असम में नागरिकता विधेयक को लेकर विरोध और तेज हो गया है। गुवाहाटी में हजारों लोग कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए गुरुवार को सड़क पर उतर आए और कई स्थानों पर स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को गोलियां भी चलानी पड़ी।

विज्ञापन
citizenship amendment bill live updates parts of Assam remains under curfew as protest turns violent
नागरिकता विधेयक का विरोध करते प्रदर्शनकारी - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

03:34 AM, 13-Dec-2019
असम: कांग्रेस नेता ने की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग
असम विधानसभा में कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने गुरुवार को राज्य के विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी से उनके निवास पर मुलाकात की। 

सैकिया ने कहा कि मैंने विधानसभा अध्यक्ष से नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर असम के लोगों की चिंताओं पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है।

12:23 AM, 13-Dec-2019
मेघालय में भी इंटरनेट बंद
मेघालय में भी अगले 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
 
विज्ञापन
12:03 AM, 13-Dec-2019
विधेयक को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
नागरिकता (संशोधन) विधेयक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की स्वीकृति मिल गई है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के साथ ही यह विधेयक अब कानून बन गया है।
 

 
10:57 PM, 12-Dec-2019
मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ाई 

असम के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण ने कहा कि 10 जिलों लखीमपुर, तिनसुकिया, धेमाजी, डिब्रूगढ़, चराईदेव, शिवसागर, जोरहाट, गोलाघाट कामरूप में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध और 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। 

 
10:39 PM, 12-Dec-2019
नागरिकता विधेयक केरल में नहीं किया जाएगा लागू: विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि संसद में पारित नागरिकता (संशोधन) विधेयक राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। वहीं, उत्तरी केरल में एक स्थानीय कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने एक मार्च निकाला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुतले फूंके। कांग्रेस नीत यूडीएफ ने भी राज्य सचिवालय के सामने विधेयक और महंगाई सहित कई अन्य मुद्दों के खिलाफ प्रदर्शन किया। विजयन ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि असंवैधानिक विधेयक के लिए केरल में कोई जगह नहीं होगी और राज्य इसे लागू नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।

 

10:06 PM, 12-Dec-2019
असम विधानसभा के अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक पर संदेह निराधार नहीं है, विभाजन पैदा करने की प्रबल संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:58 PM, 12-Dec-2019
असम राइफल्स के जवान मुस्तैद 

भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा- असम राइफल्स त्रिपुरा और असम में हालात को संभाल रही है। टुकड़ियों की तेज कार्रवाई से हालात सामान्य हो रहे हैं। 
 


 
09:37 PM, 12-Dec-2019
चार जिलों में रात का कर्फ्यू लगा 

जोरहाट, गोलाघाट, तिनसुकिया और चराईदेव जिलों में रात का कर्फ्यू लगाया गया। आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई को असम के जोरहाट जिले में गिरफ्तार किया गया। आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई को जोरहाट से ऐहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले के साथ-साथ राज्य के अन्य क्षेत्रों में किसी भी प्रिय घटना से बचने के लिए गोगोई को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दोपहर के समय कृषक मुक्ति संग्राम समिति के सलाहकार गोगोई जोरहाट के उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे।


 
09:00 PM, 12-Dec-2019
असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने कहा- केंद्र सरकार ने असम के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया है। 
 
08:30 PM, 12-Dec-2019
नागरिकता बिल पर त्रिपुरा के संगठन जेएमएसीएबी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। संगठन ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म की। 
   
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed