फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Citizenship Amendment Bill 2019: Know everything about Assam protest and curfew situation

नागरिकता बिल पर असम में हिंसा: 10 प्वाइंट में जाने दिन भर का घटनाक्रम

Fri, 13 Dec 2019 06:45 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Bill 2019: Know everything about Assam protest and curfew situation
Assam Protest - फोटो : PTI

नागरिकता संशोधन विधेयक पर असम में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। असम के अलावा मेघालय भी शुक्रवार को दिनभर प्रभावित रहा। हिंसा में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। कई ट्रेन फूंकने की कोशिश की गई, तो कई प्रदर्शनकारी अनशन पर बैठ गए। कई ट्रेन भी रद्द हुईं और स्कूल कॉलेज भी बंद करने पड़े हैं। यहां तक कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दौरे भी रद्द करने पड़े। दिनभर आज क्या-क्या हुआ, आइए 10 प्वाइंट में जानते हैं...

विज्ञापन
  1. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भारत दौरा टला। गुवाहाटी में होना था शिखर सम्मेलन। 
  2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय और अरुणाचल प्रदेश का दौरा रद्द किया। उन्हें रविवार को यहां जाना था। 
  3. अखिल असम छात्र संघ (आसू) ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। 
  4. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने बेलडांगा रेलवे स्टेशन को आग लगा दी। 
  5. पश्चिम बंगाल, केरल और पंजाब के बाद महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में नागरिकता बिल लागू नहीं करने के संकेत मिले हैं। 
  6. विज्ञापन
  7. गुवाहाटी के चांदमारी क्षेत्र में आसू ने अनशन का आहृवान किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।   
  8. गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार की जगह एमपी गुप्ता नियुक्त। आठ पुलिस अधीक्षकों एसपी सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला। 
  9. विज्ञापन
    विज्ञापन
  10. असम में प्रशासन ने 22 दिसंबर तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। इंटरनेट सेवा भी अभी बंद है।
  11. डिब्रूगढ़ में हालात सामान्य होते देख सुबह आठ बजे से एक बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई। 
  12. त्रिपुरा में शुक्रवार को हालात सुधरते दिखे, लेकिन बंगाली ओइकया मंच ने 48 घंटे के बंद का आहृवान किया। राज्य में तीसरे दिन भी इंटरनेट व फोन सेवा बंद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed