फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक फैसला: राज्यसभा से भी नागरिकता बिल पास, पक्ष में 125, विरोध में 105 वोट पड़े

Wed, 11 Dec 2019 10:22 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 11 Dec 2019 10:22 PM IST
खास बातें

 

विज्ञापन
Citizenship Amendment Bill 2019 In Rajya Sabha Live Updates BJP Congress Amit Shah and PM Modi
Amit Shah in Rajya Sabha - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:52 PM, 11-Dec-2019
बिल पास होने के बाद राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तानी हिंदू जश्न मनाते हुए। 

09:49 PM, 11-Dec-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल पास होने पर बधाई दी और सांसदों का आभार जताया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी बिल पास होने पर दी बधाई। पीएम मोदी का जताया आभार। 

विज्ञापन
09:02 PM, 11-Dec-2019
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसे संवैधानिक इतिहास का काला दिन करार दिया है। 
08:54 PM, 11-Dec-2019
राज्यसभा में सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित। अब यह विधेयक मुहर के लिए राष्ट्रपति के पास जाएगा।
 
08:51 PM, 11-Dec-2019
विधेयक के पक्ष में 125 वोट पड़े जबकि इस बिल के विरोध में 105 वोट पड़े। 
 
08:40 PM, 11-Dec-2019
11 दिसंबर, 2019 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज हो गया है। लोकसभा के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक बुधवार को राज्यसभा में भी पारित हो गया। 

इससे पहले लोकसभा में यह बिल पास हो चुका है। 

इस विधेयक के पास होने के साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस विधेयक में दूसरे देशों में रहने वाले हिंदू, जैन, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध समेत छह धर्मों के नागरिकों को शामिल किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:37 PM, 11-Dec-2019
विधेयक में संशोधन को लेकर प्रस्ताव पर ध्वनिमत से फैसला लिया जा रहा है। इसमें विपक्ष के अधिकतर प्रस्ताव गिर रहे हैं। 
08:29 PM, 11-Dec-2019
नागरिकता संशोधन विधेयक में संशोधन के विपक्ष के प्रस्ताव वोटिंग में एक-एक करके गिरते जा रहे हैं। सरकार के पास पर्याप्त संख्या होने की वजह से उसका पलड़ा भारी दिख रहा है। अभी तक सभी संशोधन प्रस्ताव 124 मतों से गिर चुके हैं।
08:14 PM, 11-Dec-2019
पहला प्रस्ताव बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजे जाने का था। इसके बाद आठवें नंबर के प्रस्ताव पर वोटिंग हुई, जो टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दिया था। वह भी लगभग इसी अंतर से गिर गया। डेरेक ओ ब्रायन के प्रस्ताव के पक्ष में सिर्फ 98 वोट पड़े जबकि केंद्र सरकार के पक्ष में 124 वोट पड़े। नागरिकता विधेयक में संशोधन के 14 प्रस्ताव दिए हैं।
07:57 PM, 11-Dec-2019
नागरिकता संशोधन विधेयक को सेलेक्ट कमेटी को भेजने का प्रस्ताव राज्यसभा में गिर गया। बुधवार को इस पर मतदान हुआ। इसमें से 99 सांसदों ने सेलेक्ट कमेटी को भेजने के लिए वोट किया जबकि इसके विरोध में 124 सदस्यों ने वोट किया। शिव सेना ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजने का प्रस्ताव विपक्ष लेकर आया था, लेकिन केंद्र सरकार इसके विरोध में थी। इस प्रस्ताव को सीपीआई (एम) के सांसद के के रागेश लेकर आए थे। 
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed