नागरिकता विवाद Live: गुवाहाटी में दिन का कर्फ्यू हटाया गया...शाह ने की छात्रों से अपील
नागरिकता कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया और उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंसक प्रदर्शन हुए। यह मामला आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और अदालत इसपर कल सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। वहीं यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है। लखनऊ के नदवा कॉलेज में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी आज बंद है और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों से कैंपस खाली कराया जा रहा है। जानिए दिनभर का अपडेट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
अलीगढ़ में कल रात तक के लिए इंटरनेट बंद किया गया। वहीं, मऊ में भी नागरिकता कानून के विरोध की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस पर पथराव हुआ है। इसे लेकर यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि मऊ में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन हालात पर बारीक नजर रखे हुए है। इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।
अमित शाह ने झारखंड के पोरेहाट में कहा- मैं छात्रों से निवेदन करता हूं कि वे नागरिकता संशोधन कानून को समझें। इसमें किसी की नागरिकता छीन लेने का प्रावधान नहीं है। कांग्रेस, आप और टीएमसी आपको गुमराह कर रहे हैं और देश में हिंसा का माहौल पैदा कर रहे हैं।
Union Home Minister Amit Shah in Poreyahat: I appeal to students to understand #CitizenshipAmendmentAct. There is no provision in CAA that takes away anyone's citizenship. Congress, AAP & TMC are misleading you & creating an atmosphere of violence across the country. #Jharkhand pic.twitter.com/tHs97RAK8n
— ANI (@ANI) December 16, 2019
सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा- हमारी पार्टी नागरिकता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने जा रही है। ये आज भी हो सकता है, सबकुछ तैयार है।
CPI(M) General secretary Sitaram Yechury: CPI(M) is filing a petition in the Supreme Court challenging the #CitizenshipAmendmentAct. It will be done maybe today. It's all ready. pic.twitter.com/viVs4yS9JG
— ANI (@ANI) December 16, 2019
Union Min RS Prasad on #CAA: Its objective is to give citizenship to persecuted religious minorities from Pak, Afghanistan,&Bangladesh. This Act poses no danger to citizenship of ppl of our country. Some are trying to flare religious tensions, it's sad Congress stands with them. pic.twitter.com/vNfaIxz4K0
— ANI (@ANI) December 16, 2019
गुवाहाटी में दिन का कर्फ्यू हटा
असम के मंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने कहा- हमने गुवाहाटी से कर्फ्यू हटा लिया है, अब दिन के समय कोई कर्फ्यू नहीं है। हालांकि स्थिति का आकलन होने तक रात का कर्फूय जारी रहेगा।उन्होंने कहा, गुवाहाटी के शंकरदेव कलाक्षेत्र में तोड़फोड़ हुई है। जब हमने जांच की तो पाया कि इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता का हाथ है। उसने ये खुद से किया या दूसरे लोगों के साथ साजिश के तहत, इसका पता लगाया जाना अभी बाकी है।
Himanta Biswa Sarma, Assam Minister: In Guwahati, we have withdrawn the curfew & now there will be no curfew in the day time. However, night curfew will remain imposed until we review the situation & take a decision in this regard.#CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/ECBhwoYDD3
— ANI (@ANI) December 16, 2019
Delhi: Priyanka Gandhi Vadra & other Congress leaders sit on a symbolic protest over police action during students' protests in Jamia Milia Islamia (Delhi) & Aligarh Muslim University. pic.twitter.com/P4JL7v95V2
— ANI (@ANI) December 16, 2019
न्यूज एजेंसी के पत्रकार और कैमरापर्सन की पिटाई
न्यूज एजेंसी एएनआई के पत्रकार और कैमरापर्सन की ओखला के होली फैमिली अस्पताल के बाहर हमला हुआ है। एएनआई ने ट्वीट के जरिए घटना की जानकारी दी है।Delhi: An ANI reporter and cameraperson have been assaulted outside Holy Family Hospital, in Okhla. More details awaited. pic.twitter.com/R3kpdu3KpY
— ANI (@ANI) December 16, 2019