फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CISF to take over security of vaccine manufacturer Bharat Biotech campus in Hyderabad from next week

भारत बायोटेक: अगले सप्ताह से सीआईएसएफ के हाथों में होगी कंपनी के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा

Tue, 08 Jun 2021 09:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Jun 2021 09:08 PM IST
सार

14 जून से भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा सीआईएसएफ के हाथों में चली जाएगी। बता दें कि भारत बायोटेक ने कोरोना वायरस के खिलाफ कोवाक्सीन टीका विकसित किया है। इस रिपोर्ट में जानिए कि अब कंपनी के परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव आएंगे और यह फैसला लिया क्यों गया है। 

विज्ञापन
CISF to take over security of vaccine manufacturer Bharat Biotech campus in Hyderabad from next week
सीआईएसएफ करेगी भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की प्रमुख वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के हाथों में दी जा रही है। बल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि भारत कंपनी के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था अगले सप्ताह से सीआईएसएफ को दे दी जाएगी।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि 14 जून से इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की अगुवाई में कुल 64 सशस्त्र अधिकारी परिसर की सुरक्षा करेंगे। अधिकारी ने कहा कि हैदराबाद के शमीरपेट इलाके में जीनोम वैली में स्थित कंपनी का पंजीकृत कार्यालय और संयंत्र अर्धसैनिक बल की सुरक्षा में रहेगा।
विज्ञापन


इसलिए किया गया सुरक्षा में बदलाव
एक अधिकारी ने कहा कि जब देश की चिकित्सा और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात आती है तो यह संगठन महत्वपूर्ण है। ऐसे में स्पष्ट रूप से इस पर आतंकवादी खतरे का संकट आ सकता है। इसलिए, सीआईएसएफ को हैदराबाद में भारत बायोटेक सुविधा को सुरक्षित करने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद सीआईएसएफ को सार्वजनिक महत्व के निजी प्रतिष्ठानों को सुरक्षित करने की अनुमति दी गई थी। इस हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों ने पांच सितारा लग्जरी होटल और एक यहूदी चबाड हाउस को निशाना बनाया था।

उल्लेखनीय है कि सीआईएसएफ देशभर में करीब 10 ऐसे केंद्रों को सुरक्षा प्रदान करता है। इनमें पुणे और मैसूर में स्थित टेक कंपनी इंफोसिस के परिसर, महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्थित रिलायंस आईटी पार्क और उत्तराखंड के हरिद्वार में योगगुरु रामदेव की पतंजलि की फैक्टरी आदि संस्थान शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed