फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CISF set for formal induction at Parliament 29 officers posted

CISF: संसद भवन की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे CISF के 29 अफसर, 3000 से अधिक जवानों की फोर्स का करेंगे नेतृत्व

Wed, 10 Jul 2024 07:15 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 10 Jul 2024 07:15 PM IST
सार

CISF: संसद परिसर की सशस्त्र सुरक्षा करने के लिए 3,300 से अधिक सीआईएसएफ के जवानों के दल को तैनात किया गया है। इस दल की अगुवाई के लिए 29 अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन
CISF set for formal induction at Parliament 29 officers posted
भारतीय संसद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रतीक संसद भवन की सुरक्षा पूरी तरह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हवाले की गई है। संसद परिसर की सशस्त्र सुरक्षा करने के लिए 3,300 से अधिक सीआईएसएफ के जवानों के दल को तैनात किया गया है। इस दल की अगुवाई के लिए 29 अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन


29 अधिकारियों को तैनात किया जाएगा
सूत्रों के हवाले से खबर है कि 3,317 कर्मियों की इस टुकड़ी का नेतृत्व 29 अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। इन अफसरों में एक उपमहानिदेशक, एक वरिष्ठ कमांडेंट, दो कमांडेंट, सात डिप्टी कमांडेंट और 18 असिस्टेंट कमांडेंट को शामिल किया जाएगा। इनमें से दो अधिकारी फायर विंग से होंगे। सूत्रों का कहना है कि सेना ने संसद परिसर की सुरक्षा में फायर कॉम्बेट यूनिट को भी शामिल किया है। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष हुई थी सुरक्षा में चूक
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 1,400 कर्मचारियों के हटने के बाद सीआईएसएफ ने आतंकवाद रोधी और अन्य सुरक्षा दायित्वों की जिम्मेदारी को पूरी तरह अपने हाथ में लिया है। पिछले वर्ष 13 दिसंबर को संसद सुरक्षा में चूक की घटना के बाद सरकार ने यह जिम्मेदारी सीआरपीएफ की जगह सीआईएसएफ को सौंपने का फैसला किया था। 13 दिसंबर, 2023 को शून्यकाल के दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूद गए थे। लगभग उसी दिन, दो अन्य लोगों ने संसद परिसर के बाहर नारे लगाते हुए कनस्तरों से रंगीन धुएं का छिड़काव भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जारी किया तैनाती का आधिकारिक आदेश
मई-जून के महीने से ही सीआईएसएफ ने संसद परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली थी। इसे लेकर मंगलवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। 22 जुलाई से संसद की कार्यवाई से पहले परिसर की सशस्त्र सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के दल को पूरी तरह से तैनात कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर संसद भवन का सुरक्षा चक्र अब बेहद मजबूत होने जा रहा है। सीआईएसएफ कर्मियों को तैनाती से पहले सामान की जांच, व्यक्तिगत तलाशी, विस्फोटक सामग्री का पता लगाने और इसके निपटान, आतंकवाद रोधी त्वरित प्रतिक्रिया, अचूक निशानेबाजी और सार्वजनिक बातचीत एवं शिष्टाचार जैसा प्रशिक्षण दिया गया है। संसद की सुरक्षा जिम्मेदारी पूरी तरह अपने हाथ में लेने से पहले सीआईएसएफ कर्मियों ने परिसर में नियमित अभ्यास भी किया। स्वागत कक्ष क्षेत्र का प्रबंधन करने वाले बल के पुरुष तथा महिला  कर्मियों को सफारी सूट के अलावा हल्के नीले रंग की पूरी आस्तीन वाली कमीज और भूरे रंग की पैंट वाली नई वर्दी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed