{"_id":"66faaf73382506477e07694a","slug":"cisf-dog-squad-canine-retires-after-8-years-of-service-given-warm-send-off-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: CISF के डॉग स्क्वायड के हीरो की शानदार विदाई, 8 साल की सेवा के बाद रिटायर हुआ सीजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: CISF के डॉग स्क्वायड के हीरो की शानदार विदाई, 8 साल की सेवा के बाद रिटायर हुआ सीजर
Mon, 30 Sep 2024 07:32 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 30 Sep 2024 07:32 PM IST
सार
चेन्नई में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डॉग स्क्वायड का आठ वर्षों से अधिक समय तक हिस्सा रहा सीजर आज रिटायर हो गया। सीजर चेन्नई हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ डॉग स्क्वायड का सक्रिय सदस्य था, वहीं उसके रिटायरमेंट पर उसे गर्मजोशी से विदाई दी गई।
विज्ञापन
8 साल की सेवा के बाद रिटायर हुआ सीजर
- फोटो : X / @aaichnairport
विस्तार
चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षा का अहम हिस्सा संभालने वाला सीजर अब रिटायर हो गया है। सीजर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के डॉग स्क्वायड का आठ वर्षों से ज्यादा समय तक हिस्सा रहा। उसके रिटायरमेंट पर अधिकारियों ने उसे गर्मजोशी से विदाई दी गई। इस दौरान औपचारिक विदाई के प्रदर्शन में, अधिकारियों ने सीजर को बैठाकर खुली छत वाली चार पहिया गाड़ी खींची और उस पर फूल बरसाए गए।
विज्ञापन
लैब्राडोर प्रजाति का था सीजर
इस समारोह के बाद सीआईएसएफ के डीआईजी अरुण सिंह ने कहा कि सीजर नाम का लैब्राडोर कुत्ता साढ़े आठ साल की सेवा के बाद रिटायर हुआ है। इस दौरान डीआईजी ने हवाई अड्डे की सुरक्षा में उसकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, आज हमने हवाई अड्डे पर मौजूद डॉग स्क्वॉड के एक कुत्ते के लिए औपचारिक सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित की।
सुरक्षा ड्रिल का अभिन्न हिस्सा हैं डॉग स्क्वॉड
डीआईजी ने बताया कि हवाई अड्डों पर डॉग स्क्वॉड सुरक्षा प्रोटोकॉल के लिए आधारशिला हैं। वो हमारी तरफ से की जाने वाली हर सुरक्षा ड्रिल का अभिन्न अंग हैं। डीआईजी अरुण सिंह ने बताया, आज सीजर नाम का कुत्ता, उसने साढ़े आठ साल की सक्रिय सेवा पूरी कर ली है, और वो सेवानिवृत्त हो गया।
डॉग स्क्वॉड में नए कुत्ते किए गए शामिल
उन्होंने कहा कि हमने एक कुत्ते को स्क्वॉड में शामिल करने के लिए समारोह भी आयोजित किया। इसलिए हमारे डॉग स्क्वॉड में नौ कुत्ते होंगे। उन्होंने कहा कि सीजर हवाई अड्डे पर कई मुश्किलों को हल करने में शामिल था, मुख्य रूप से यात्रियों की तरफ से छोड़े गए लावारिस सामान से जुड़े मामलों में बेहतर काम किया। सीजर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर केक काटा गया, जिसे इस अवसर पर माला पहनाई गई,और नए कुत्ते को शामिल भी किया गया।
विज्ञापन
சென்னை விமான நிலையத்தில் 8 ஆண்டுகள் பணியாற்றி வந்த சீசர் மோப்பநாய் இன்றுடன் பணி ஓய்வு... pic.twitter.com/aYGT0VGEvY
— AIR News Chennai (@airnews_Chennai) September 30, 2024विज्ञापन
विज्ञापन
लैब्राडोर प्रजाति का था सीजर
इस समारोह के बाद सीआईएसएफ के डीआईजी अरुण सिंह ने कहा कि सीजर नाम का लैब्राडोर कुत्ता साढ़े आठ साल की सेवा के बाद रिटायर हुआ है। इस दौरान डीआईजी ने हवाई अड्डे की सुरक्षा में उसकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, आज हमने हवाई अड्डे पर मौजूद डॉग स्क्वॉड के एक कुत्ते के लिए औपचारिक सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित की।
सुरक्षा ड्रिल का अभिन्न हिस्सा हैं डॉग स्क्वॉड
डीआईजी ने बताया कि हवाई अड्डों पर डॉग स्क्वॉड सुरक्षा प्रोटोकॉल के लिए आधारशिला हैं। वो हमारी तरफ से की जाने वाली हर सुरक्षा ड्रिल का अभिन्न अंग हैं। डीआईजी अरुण सिंह ने बताया, आज सीजर नाम का कुत्ता, उसने साढ़े आठ साल की सक्रिय सेवा पूरी कर ली है, और वो सेवानिवृत्त हो गया।
डॉग स्क्वॉड में नए कुत्ते किए गए शामिल
उन्होंने कहा कि हमने एक कुत्ते को स्क्वॉड में शामिल करने के लिए समारोह भी आयोजित किया। इसलिए हमारे डॉग स्क्वॉड में नौ कुत्ते होंगे। उन्होंने कहा कि सीजर हवाई अड्डे पर कई मुश्किलों को हल करने में शामिल था, मुख्य रूप से यात्रियों की तरफ से छोड़े गए लावारिस सामान से जुड़े मामलों में बेहतर काम किया। सीजर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर केक काटा गया, जिसे इस अवसर पर माला पहनाई गई,और नए कुत्ते को शामिल भी किया गया।
The Retirement and Induction Ceremony for Sniffer Dogs was conducted today (30.09.2024) by the Central Industrial Security Force (CISF) at Chennai International Airport, honouring our loyal canine heroes and welcoming the next generation! These agile dogs are super-efficient and… pic.twitter.com/MKD0zOKXMG
— Chennai (MAA) Airport (@aaichnairport) September 30, 2024
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन