फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cinema hall to open from 15th october with 50 percent occupancy social distancing norms says javadekar

15 अक्तूबर से खुलेंगे सिनेमाघर: एक सीट की दूरी, मास्क पहनना जरूरी; 50 फीसदी सीटें ही बुक होंगी

Tue, 06 Oct 2020 02:17 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 06 Oct 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
cinema hall to open from 15th october with 50 percent occupancy social distancing norms says javadekar
सिनेमा हॉल (फाइल फोटो) - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले सात महीनों से बंद देश के सिनेमा घर 15 अक्तूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। इसके लिए मंगलवार को सरकार ने बकायदा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की घोषणा की। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में 15 अक्तूबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों का संचालन किया जा सकेगा। हालांकि यहां सामाजिक दूरी का पूरा-पूरा ख्याल रखना होगा। इस बात की जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी।

विज्ञापन


अपने आवास पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ 15 अक्तूबर से सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति होगी। साथ ही मास्क पहनना और दर्शकों के बीच एक सीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, 'सिनेमा घर पिछले सात महीनों से बंद हैं। वे अब 15 अक्तूबर से खुलेंगे। लोगों की सुरक्षा के लिए हमने एसओपी तैयार की है।'
विज्ञापन


  • कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए कॉन्टैक्ट नंबर देना होगा।
  • थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
  • मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
  • एंट्री-एग्जिट प्वाइंट और कॉमन एरिया में हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। यह अरेंजमेंट टच फ्री मोड में करने की कोशिश करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एसिम्प्टोमैटिक लोगों को ही एंट्री देनी होगी।
  • जो लोग कोरोना दिशानिर्देशों को न मानें, उनसे सख्ती से पेश आएं।


इस तरह की जाएगी बैठने की व्यवस्था

  • सिनेमा हॉल में 50 प्रतिशत से अधिक क्षमता नहीं रखी जाएगी।
  • एक सीट छोड़कर ही बुकिंग हो सकेगी।
  • बाकी सीटों पर नॉट टू बी ऑक्यूपाइड लिखना होगा। ऐसी सीटों पर या तो टेप लगाना होगा या फिर मार्कर लगाने होंगे।
  • एक के पीछे एक व्यक्ति नहीं बैठ पाएगा।
  • खाली सीटों के पीछे वाली सीट बुक होगी।

सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में अंदर जाने पर क्या होगा

  • सिर्फ पैक्ड फूड की ही इजाजत होगी। इसके लिए ज्यादा काउंटर रखने होंगे। ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देना होगा।
  • हॉल के अंदर फूड और बेवरेजेस की डिलीवरी नहीं होगी।
  • लोग कतार में अंदर-बाहर जाएं, इसके लिए इंटरवल का वक्त बढ़ाया जा सकता है।
  • एक्सेस प्वाइंट्स, ऑनलाइन सेल्स प्वाइंट, लॉबी और वॉशरूम जैसे एरिया में लोगों को संक्रमण से बचने के तरीके बताने की व्यवस्था करनी होगी।
  • दो शो के बीच का वक्त अलग-अलग होगा।
  • एक शो खत्म होने और दूसरा शुरू होने का एक ही वक्त नहीं रखा जा सकता।
  • एक शो खत्म होने पर लोगों को उनकी सीटों की कतार के हिसाब से बाहर निकाला जाएगा ताकि सामाजिक दूरी रहे।
  • एक शो खत्म होने के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज होगा, फिर दूसरे शो के लिए लोग आकर बैठ सकेंगे।
  • कोई व्यक्ति पॉजिटिव मिले तो पूरे परिसर को डिसइन्फेक्ट करना होगा।


सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में क्या होंगे बाकी के इंतजाम

  • शो से पहले और बाद में और इंटरवल से पहले और बाद में कोरोना अवेयरनेस पर एक मिनट की फिल्म दिखाना जरूरी होगा।
  • हॉल के बाहर छह फीट की दूरी के लिए जमीन पर मार्कर लगाने होंगे।
  • क्रॉस वेंटिलेशन हो और AC 24 से 30 डिग्री पर रखें।
  • सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा खिड़कियां खोलनी होंगी।
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
  • टिकट बुकिंग दिनभर हो। एडवांस बुकिंग की सुविधा मिले।
  • आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।
  • वेस्ट फूड और बेवरेजेज को सेफ्टी के साथ डिस्पोज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed