{"_id":"5d4d2cf98ebc3e6c9d3b5794","slug":"cii-to-support-investment-activities-in-jammu-and-kashmir-says-uday-kotak","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में निवेश गतिविधियों का समर्थन करेगा भारतीय उद्योग परिसंघ: उदय कोटक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर में निवेश गतिविधियों का समर्थन करेगा भारतीय उद्योग परिसंघ: उदय कोटक
Fri, 09 Aug 2019 01:51 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
सीआईआई की बैठक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने कहा है कि वह जम्मू-कश्मीर में निवेश गतिविधियों में सहयोग करेगा। सीआईआई के नामित अध्यक्ष तथा कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय कोटक ने शुक्रवार को उद्योग मंडल के अन्य सदस्यों के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।
इस मुलाकात के बाद कोटक ने संवाददाताओं से कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश चाहते हैं। हमने सरकार और वित्त मंत्री को भरोसा दिलाया है कि सीआईआई जम्मू-कश्मीर में निवेश की पहल का समर्थन करेगा।
विज्ञापन
सीतारमण और सीआईआई के सदस्यों के बीच यहां करीब एक घंटे तक चली बैठक में अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कोटक ने कहा कि सीआईआई के सदस्यों ने वित्त मंत्री के समक्ष अपने विचार रखे। वित्त मंत्री ने धैर्य से हमारी बात सुनी।
कोटक ने कहा कि हम चाहते हैं कि अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़े। बैठक के दौरान सीतारमण ने सीआईआई के सदस्यों से कहा कि वह उनके सुझावों पर विचार करेंगी। यह पूछे जाने पर कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पर क्या बात हुई, कोटक ने कहा कि मंत्री ने बैठक में इसका उल्लेख किया और बताया कि वह शुक्रवार को ही एफपीआई के साथ बैठक करने जा रही हैं।

Delhi: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman holds a National Council Meeting with members of Confederation of Indian Industry (CII). pic.twitter.com/UkZ1C9YTYn
— ANI (@ANI) August 9, 2019
विज्ञापन
सीतारमण और सीआईआई के सदस्यों के बीच यहां करीब एक घंटे तक चली बैठक में अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कोटक ने कहा कि सीआईआई के सदस्यों ने वित्त मंत्री के समक्ष अपने विचार रखे। वित्त मंत्री ने धैर्य से हमारी बात सुनी।
कोटक ने कहा कि हम चाहते हैं कि अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़े। बैठक के दौरान सीतारमण ने सीआईआई के सदस्यों से कहा कि वह उनके सुझावों पर विचार करेंगी। यह पूछे जाने पर कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पर क्या बात हुई, कोटक ने कहा कि मंत्री ने बैठक में इसका उल्लेख किया और बताया कि वह शुक्रवार को ही एफपीआई के साथ बैठक करने जा रही हैं।
Naresh Trehan, Chairman, Medanta group after CII National Council Meeting with FM Sitharaman: We will provide good healthcare facilities to J&K in near future. Healthcare is a huge employer. For example, if 2000 beds are set up in valley, 34000 jobs will be generated immediately. pic.twitter.com/G3OUqOdsTi
— ANI (@ANI) August 9, 2019