फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CID presented accused of Bangladesh MP murder in court know all updates in hindi

Bengal: बांग्लादेशी सासंद की हत्या के आरोपी को CID ने अदालत में किया पेश, मामले में अब तक हुए यह खुलासे

Fri, 24 May 2024 02:41 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 24 May 2024 02:41 PM IST
सार

सीआईडी ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए एक दिन पहले बताया था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सांसद अनार के दोस्त ने ही हत्या के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। 

विज्ञापन
CID presented accused of Bangladesh MP murder in court know all updates in hindi
आरोपी को अदालत ले जाते हुए। - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार को सीआईडी ने बारासात जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया। एक दिन पहले सीआईडी ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सांसद अनार के दोस्त ने ही हत्या के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सीआईडी आईजी बोले- यह सुनियोजित हत्या थी
बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जामां खान ने बुधवार को कहा था कि अनार 13 मई से लापता हैं। वे कोलकाता में थे। तीन लोेगों को गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी के आईजी अखिलेश चतुर्वेदी ने गुरुवार को बताया था कि यह एक सुनियोजित हत्या है। सांसद के एक पुराने मित्र ने ही उन्हें मारने के लिए सुपारी दी थी। करीब पांच करोड़ की सुपारी थी। उनका दोस्त एक अमेरिकी नागरिक है, जिसका कोलकाता में एक फ्लैट है। एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि अभी तक विदेशी सांसद का शव बरामद नहीं हो पाया है। ‘क्या पुलिस को फ्लैट में खून के धब्बे मिले हैं’ इस सवाल पर सीआईडी के अधिकारी ने बताया कि हमारी फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। इस बारे में बोलना अभी जल्दबाजी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए कोलकाता आए थे बांग्लादेशी सांसद
बांग्लादेशी सांसद इलाज के लिए कोलकाता आए थे। उप उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद अजीम 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे और शहर के उत्तरी इलाके में बारानगर में अपने दोस्त के घर पर ठहरे थे। 13 मई को वह किसी से मिलने गए लेकिन वापस नहीं लौटे। मामले का खुलासा 18 मई को हुआ, जब बांग्लादेशी सांसद के परिचित गोपाल बिस्वास ने थाने में उनके लापता होने की जानकारी दी। अनार कोलकाता में बिस्वास के घर पर ही रुके थे। बिस्वास ने दावा किया कि सांसद 17 मई से उनके संपर्क में नहीं थे। इसलिए उन्होंने एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उनके फोन से परिवार के सदस्यों को संदेश भेजे गए थे कि वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कोई पता नहीं है।

हनी ट्रैप का मामला आया सामने 
पश्चिम बंगाल सीआईडी ने हत्या के पीछे हनी ट्रैप की आशंका जताई है। पुलिस का मानना है कि सांसद को एक महिला न्यू टाउन के एक फ्लैट में प्रलोभन देकर ले गई, जिसके बाद भाड़े के बदमाशों द्वारा उनकी हत्या की गई होगी। वहीं, हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक से मुलाकात की थी। यह व्यक्ति बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पश्चिम बंगाल के एक इलाके का निवासी है। पुलिस अधिकारी ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान बताए बिना कहा कि जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह व्यक्ति सांसद से क्यों मिला और उन्होंने क्या चर्चा की थी। 

जांच से संकेत मिला कि बांग्लादेशी सांसद एक महिला द्वारा बिछाए गए 'हनी ट्रैप' में फंस गए, जो सांसद के दोस्त की भी करीबी थी। ऐसा लगता है कि महिला ने सांसद को न्यू टाउन के फ्लैट में जाने का प्रलोभन दिया था। हमें आशंका है कि वहां पहुंचते ही उनकी हत्या कर दी गई। 

फ्लैट का मालिक उत्पाद शुल्क विभाग का कर्मचारी
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के जिस प्लैट में बांग्लादेश के सांसद को आखिरी बार प्रवेश करते देखा गया था, उसे उसके मालिक ने अपने दोस्त को किराये पर दिया था। इस फ्लैट का मालिक उत्पाद शुल्क विभाग का कर्मचारी है। 


शव को काटकर ठिकाने लगाने की आशंका
मामले की जांच कर रही सीआईडी को न्यू टाउन स्थित फ्लैट में खून के धब्बे मिले हैं। इसके अलावा फ्लैट से ही कुछ प्लास्टिक बैग्स भी बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि इनके जरिए ही सांसद के शव को काटकर ठिकाने लगाया गया। मौका-ए-वारदात पर मिले सबूतों से इशारा मिलता है कि सांसद को पहले दम घोंटकर मारा गया और फिर उनके टुकडे-टुकड़े कर दिया। इसके बाद हत्यारों ने उनकी हड्डियों और मांस को अलग किया और इसे हल्दी में मिला दिया, ताकि शव खराब न हो पाए। इसके बाद शव के टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में भरा गया और इसे ट्रॉली बैग में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंका गया। पुलिस ने कहा कि शरीर के कुछ हिस्सों को फ्रिज में रखे जाने का भी शक है और इसके लिए घटनास्थल से ही सैंपल्स लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed